{"_id":"66c129e05df906f49f026e34","slug":"no-entry-of-heavy-vehicles-in-the-district-from-7-am-to-2-pm-rudrapur-news-c-8-1-hld1014-410257-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले में सुबह सात से दोपहर दो बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले में सुबह सात से दोपहर दो बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री
Sun, 18 Aug 2024 04:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक (एलटी) की परीक्षा को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। रविवार को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
पुलिस के अनुसार रविवार को जिले के विभिन्न शहरों में सहायक अध्यापक (एलटी) के पदों की लिखित परीक्षा होगी। इसमें अत्यधिक संख्या में परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इससे जिले के विभिन्न शहरों में यातायात का दबाव अत्यधिक रहेगा। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षार्थियों के सुगम यातायात व सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभारी अंकुश लगाने के लिए जनपद के एसएच हॉस्पिटल (कोतवाली सितारगंज), पुलभट्टा, (थाना पुलभट्टा), दरऊ चौक (थाना किच्छा), लालपुर, (थाना किच्छा), बगवाड़ा मंडी कीरतपुर मोड़ (कोतवाली रुद्रपुर), रामपुर बॉर्डर (कोतवाली रुद्रपुर), जाफरपुर मोड़ (थाना दिनेशपुर), महतोष मोड़, मोतियापुर मोड (थाना गदरपुर), स्वार बॉर्डर दोराहा, बरहनी (थाना वाजपुर) लोहियापुल, पेंगा, (थाना आईटीआई), प्रतापपुर चौकी (कोतवाली काशीपुर) सूर्या बॉर्डर (थाना कुंडा), धर्मपुर बॉर्डर, नादेही बॉर्डर (कोतवाली जसपुर) से भारी वाहनों का प्रवेश सुबह सात बजे से दो बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अति आवश्यकीय, सेवाओं का आवागमन यथावत रहेगा।