फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No direct bus service from Rudrapur to Kanpur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर से सीधे कानपुर के लिए नहीं बस सेवा

Sun, 14 Jul 2024 03:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
No direct bus service from Rudrapur to Kanpur
रुद्रपुर। शहर से सीधे कानपुर के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को कानपुर के लिए आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां से हल्द्वानी या फिर बरेली तक सफर करने के बाद वहां से सीधे कानपुर जाने के लिए बस मिलती है। कानपुर तक सीधे रोडवेज बस सेवा चालू कराने के लिए सोमवार को व्यापारी एआरएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर शहर जिला मुख्यालय होने के साथ ही कुमाऊं का मुख्य द्वार है। यहां से लोग यूपी के विभिन्न शहरों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि प्रांतों में आते-जाते रहते हैं। व्यापारियों का व्यापार लखनऊ के साथ ही कानपुर से जुड़ा है। इससे व्यापारियों का कानपुर शहर में आना जाना लगा रहता है। रोडवेज बस स्टेशन से यूपी की राजधानी लखनऊ समेत अन्य बाहरी प्रांतों के लिए बस सेवा तो चल रही है, लेकिन कानपुर जाने के लिए एक भी बस चालू नहीं है। कानपुर के लिए बस सेवा चालू करने के लिए विभाग की ओर से पहल न करने से व्यापारियों में रोष है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि कानपुर तक सीधे रोडवेज बस सेवा चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को व्यापारी परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed