Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NH-74 case

कहीं पोलों में बेसिंग सेट नहीं तो कहीं गार्डिंग ही नहीं की 

Mon, 17 Sep 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Mon, 17 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
NH-74 case
गदरपुर रोर पर शिफ्टिंग की गई नई विद्युत लाइन। - फोटो : amar ujala

एनएच-74 में विद्युत लाइन शिफ्टिंग के नाम पर हुए खेल में ठेका फर्म के साथ ही एनएचएआई अफसरों की भूमिका भी कटघरे में है। शिफ्टिंग कार्य का सुपरविजन का जिम्मा संभाले ऊर्जा निगम ने फर्म की ओर से हो रही गड़बड़ियों की शिकायतें भी की गई थी। इनमें बिजली के डबल पोलों में ब्रेसिंग सेट नहीं लगना, तारों में गार्डिंग, कई जगहों पर रोड क्रासिंग में केबल अंडरग्राउंड नहीं डालना सहित अनेक खामियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एनएचएआई अफसर शिकायतों को नजरअंदाज करते रहे। निगम मुख्यालय की ओर से एनएच-74 में हुए कार्यों के सत्यापन के लिए निगम के चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
दरअसल एनएच-74 के चौड़ीकरण की जद में आई बिजली की लाइन और पोलों को शिफ्ट करने का ठेका एनएचएआई ने एक फर्म को सौंपा था। अनुबंध के तहत फर्म को एनएच-74 में आए विद्युत पोलों को शिफ्ट कर नई लाइनें बिछाने के साथ ही रोड क्रॉसिंग में लाइन को अंडरग्राउंड करने के साथ ही तारों में सुरक्षा को लेकर गार्डिंग भी की जानी थी। पुराने पोलों और तार फर्म को अपने पास रखना था और शिफ्टिंग कार्य के सुपरविजन का जिम्मा ऊर्जा निगम को करना था। इसके लिए सितारगंज के अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया था। निगम अफसरों की मानें तो बाजपुर के दोराहे से लेकर सितारगंज तक शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन, पूरे कार्य में कई जगहों पर गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं। 
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक कुछ जगहों पर डाली गई केबल खराब हो गई थी। विद्युत पोलों में ब्रेसिंग सेट नहीं डाले जाने के साथ ही स्टे सैट भी मानकों के अनुरूप नहीं हैं। बिजली लाइनों में कई जगहों पर गार्डिंग और अर्थ वायर भी नहीं डाले गए हैं। कुछ पोल तो टेढ़े भी हो चुके हैं और कुछ में पेंट भी नहीं कराया गया है। इसके अलावा रोड क्रॉसिंग में एक दर्जन से अधिक जगहों पर पुरानी लाइन से ही काम चला लिया गया। इसके अलावा अंडरग्राउंड केबल भी नहीं डाली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बीते अप्रैल में ऊर्जा निगम के परियोजना निदेशक अतुल कुमार अग्रवाल ने भी एनएच-74 में शिफ्टिंग कार्यों का मुआयना किया था। सूत्रों के मुताबिक पोलों के टेढ़े होने के पीछे पुराने होने और पुरानी केबल का इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है। मामले में निगम ने एनएचएआई को पत्र भी लिखे थे। इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप कार्की से संपर्क किया गया तो कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 
 
डबल पोलों को गिरने से बचाने को लगाया जाता है ब्रेसिंग सेट 
रुद्रपुर। विद्युत विभाग के मुताबिक डबल पोलों के बीच में ब्रेसिंग सेट डाला जाता है, ताकि पोलों को एक-दूसरे से दूर जाने और गिरने से रोका जा सके। विद्युत पोल में अर्थ वायर क्लैंप इसलिए डाला जाता है, ताकि फॉल्ट आने पर पोल के पास खड़े व्यक्ति को करंट न लगे और पोल के सहारे गड़े तार से करंट जमीन पर चला जाए। कुछ जगहों पर तार भी मानकों के अनुरूप खींचे हुए नहीं पाए गए थे। स्टे सैट का काम डबल और सिंगल पोल में तारों के दबाव को पोलों पर आने से रोकना होता है, ताकि वे तारों के दबाव में न तो तिरछे हों और न ही गिरें। 

- हमारा काम केवल शिफ्टिंग कार्यों के सुपरविजन का था। शिफ्टिंग कार्यों का ठेका और भुगतान एनएचएआई को करना है। ब्रेसिंग सेट, स्टे सेट, पेंटिंग, गार्डिंग को लेकर जो अनियमितताएं थी, उनके बारे में एनएचएआई को पूर्व में जानकारी दे दी गई थी। कुछ केबल खराब भी हो गई थी। इस संबंध में विभाग की ओर से गठित टीम जांच कर रही है। अगर पुराने पोल या तार लगाए गए, वो जांच में पता चल जाएगा। 
- इम्तियाज अहमद, अधिशासी अभियंता, सितारगंज एवं नोडल अधिकारी। 

- मैं अवकाश में गांव गया हूं। एनएच-74 में हुए विद्युत शिफ्टिंग के कार्यों में अनियमितताएं थीं। कुछ जगहों पर पोल टेढ़े हो गए थे। कम से कम एक दर्जन लोकेशन तक मैंने खुद जायजा लिया था, जहां रोड क्रॉसिंग में केबल को अंडरग्राउंड किया जाना था। लेकिन, पुरानी लाइन से ही काम किया गया। कुछ जगहों पर केबल डाला गया, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया था।

कुछ खामियां ठेकेदार फर्म ने ठीक भी की थीं। मैं कमेटी में शामिल नहीं हूं, लिहाजा इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। मुख्यालय की ओर से चीफ इंजीनियर की अगुवाई में इन कार्यों के सत्यापन को लेकर जांच कमेटी गठित हुई थी। कमेटी दो चरणों में इस संबंध में काम कर चुकी है। कमेटी की जांच के बाद ही साफ हो जाएगा कि इसकी सही तस्वीर सामने आ सकेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्म को भुगतान होगा। 
- एनएस टोलिया, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम। 


फोटो 16आरडीपी 01पी: रुद्रपुर के गाबा चौक में एनएच के ऊपर से गुजरती विद्युत लाइनें 
02पी: रुद्रपुर में बने फ्लाइओवर में टेढ़े खंबे से गुजरती विद्युत लाइन  
03पी: एनएच 74 में गदरपुर रोड की गई विद्युत शिफ्टिंग 
04पी: किच्छा रोड में शिफ्टिंग के बाद एनएच के ऊपर से गुजरती लाइन।  

यूपीसीएल के ईई बोले - कार्यदायी कंपनी ने मानकों के अनुरूप कमतर किया काम
सितारगंज। एनएच-74 में भूमि मुआवजा घोटाले के बाद अब इस एनएच पर बिजली लाइन शिफ्टिंग का घोटाला सामने आने से विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है। सितारगंज से लेकर बरा तक सड़क के किनारे पुराने बिजली के पोल ही लगे हैं। इस मामले में जब जांच कमेटी की ओर से बनाए गए नोडल अधिकारी सितारगंज के अधिशासी अभियंता इम्तियाज अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एनएचएआई की ओर से लाइन शिफ्टिंग के कार्य में लगाई गई कंपनी ने जुलाई 2017 में शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर दिया था।


फरवरी में उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया, जिसकी जांच की तो वर्क नाइन शिफ्ट (गार्डिंग, पेंटिंग, डबल पोल में ब्रेसिंग सेट) के कार्य में कमियां मिलीं। कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। काम में कमी तो की गई है, लेकिन भूमि घोटाले की तरह तुलना करना गलत है। ब्यूरो 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed