फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   newly married woman death dowry harassment allegation

Rudrapur: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी; दहेज उत्पीड़न का आरोप

Tue, 02 Jun 2026 10:53 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 02 Jun 2026 10:53 AM IST
सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मायके आई 24 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
newly married woman death dowry harassment allegation
काजल शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मायके आई नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

विज्ञापन

मूल रूप से फतेहगंज पश्चिम बरेली रामवीर सिंह अपने परिवार के साथ कुछ वर्षाें से ट्रांजिट कैंप की वसुंधरा गुरुबक्स कॉलोनी में रह रहे हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी काजल सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी और 18 फरवरी 2026 को उसका विवाह किच्छा के पंजाबी मोहल्ला निवासी अजय शर्मा से हुआ था।

विज्ञापन

मायके वालों का आरोप है कि विवाह से पहले ही ससुराल पक्ष 15 लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहा था। शादी के बाद भी मांग पूरी न होने पर काजल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कुछ दिन पूर्व काजल की सास उसे मायके छोड़ गई थी। यहां उसने अपने भाई को ससुराल में हो रहे कथित उत्पीड़न की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वह लगातार मानसिक तनाव में रह रही थी। रविवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जहर खाने की आशंका, कार्रवाई पर धमकी का आरोप

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि काजल पिछले 15 दिनों से मायके में रह रही थी। रविवार शाम उसका अपने पति से फोन पर विवाद हुआ था जिसके बाद उसके जहर खाने की आशंका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। विवाह को सात वर्ष पूरे नहीं हुए थे इसलिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। काजल के भाई पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि बहन की मौत के बाद ससुराल पक्ष का एक रिश्तेदार उन्हें कार्रवाई न करने की धमकी देता रहा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच जा रही है। तहरीर के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी। - विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed