फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two daughters were killed due to Tantra-Mantra in kashipur

तंत्र-मंत्र से उजड़ा परिवार: बेटियों के शरीर पर दरिंदगी के अनेक दाग, सिर्फ पानी पर रखा जा रहा था जिंदा

Mon, 27 Nov 2023 01:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 27 Nov 2023 01:31 PM IST
सार

उत्तराखंड के काशीपुर में तंत्र-मंत्र के चक्कर में मौत के घाट उतार दी गई दो बेटियों के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ऐसा सामने आया है कि दोनों बेटियां कम से कम पांच-छह दिन से भूखी थीं। अपनों ने ही बेटियों को भूखे रखा और यातनाएं देते रहे। 

विज्ञापन
Two daughters were killed due to Tantra-Mantra in kashipur
तंत्र-मंत्र के चक्कर में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तंत्र-मंत्र के चक्कर में मौत के घाट उतार दी गई दो बेटियों के मामले में दरिंदगी और अमानवीयता के चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ऐसा सामने आया है कि दोनों बेटियां कम से कम पांच-छह दिन से भूखी थीं। अपनों ने ही बेटियों को भूखे रखा और यातनाएं देते रहे। सूत्रों की मानें तो अली हसन ऊपरी हवा के चक्कर में दोनों बेटियों को केवल पानी ही देता रहा। बताया जाता है कि उसका मानना था कि भूख के चलते ऊपरी साया उनके शरीर को छोड़ देगा। इधर परिजनों ने तहरीर देने से इन्कार किया तो पुलिस ने खुद ही राजमिस्त्री अली हसन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी की खालिक कॉलोनी निवासी अली हसन उर्फ सूरज के घर में शनिवार की सुबह दो बेटियों के शव मिले थे। बताया जा रहा है कि छोटी बेटी यासमीन (11) की मौत लगभग चार-पांच दिन पहले और दूसरी बेटी फरहीन (19) की मौत लगभग दो दिन पहले हो गई थी। सवाल यह उठा कि अली हसन ने मोहल्लेवासियों और रिश्तेदारों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। बताया जा है पिता अली तंत्र-मंत्र के चक्कर में लगा हुआ था। उसे लगा कि दोनों बेटियां दोबारा से जीवित हो उठेंगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और छोटी बेटी का शव घर में ही सड़ने लगा था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक यासमीन की मौत लगभग तीन से चार दिन पहले हो चुकी थी और उसका शव सड़ने के साथ उसमें से दुर्गंध उठने लगी थी। फरहीन की मौत लगभग 24 घंटे से अधिक समय पहले हुई थी। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि दोनों के पेट में खाना नहीं था केवल पानी ही था। ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पिता अली हसन ने दोनों बेटियों को खाना तक नहीं दिया था। दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। इससे प्रतीत होता है कि दोनों को तंत्र-मंत्र के दौरान शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया था।

पुलिस ने की कार्रवाई
शनिवार से ही पुलिस अली हसन के परिजनों पर केस दर्ज कराने के लिए तैयार करने में जुटी रही लेकिन परिजन इनकार करते रहे। रविवार देर शाम पुलिस ने बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी की ओर से अली हसन पर केस दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को शनिवार देर रात ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

 
विज्ञापन

इसाले सवाब के लिए पढ़ा जाएगा कुरान
मुस्लिम समाज में शरीयत के मुताबिक कुरान पढ़कर मुर्दों को सवाब पहुंचाने का रिवाज है। पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने बताया कि खालिक कॉलोनी में हुई घटना को लेकर आसपास के लोग गमजदा और दहशत में हैं इसलिए क्षेत्रवासियों ने सोमवार को कुरान ख्वानी कराना तय किया है। 


बेटियों के शरीर पर दरिंदगी के अनेक दाग, चोट के 20 से भी ज्यादा निशान
दोनों बेटियों के साथ किस कदर दरिंदगी की गई उनके शरीर पर दिख रहे चोटों के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि दोनों बेटियों के शरीर पर चोटों और दागने के निशान मिले हैं।

पुलिस और अस्पताल के सूत्रों के अनुसार दोनों बेटियों के शरीर पर चोट के 20 से भी ज्यादा निशान पाए गए। इसके साथ ही शरीर पर दागने के भी निशान दिखे। हिरासत में लिए गए अली हसन, उसकी पत्नी और बेटी से की गई पूछताछ में सामने आया कि मारपीट से परेशान होकर बेटियां दया की भीख मांगती थी। ऐसा मानकर कि उनके अंदर छिपा शैतान बोल रहा है उन्हें और अधिक पीटा जाता था।

अस्पताल में भी चिल्ला रहे सभी परिजन
अली हसन के परिवार के पांच सदस्यों को पुलिस ने शनिवार देर रात ही हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अस्पताल से लौटे इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी ने बताया कि अली हसन की पत्नी, तीनों बेटों और एक बेटी सभी मानसिक रूप से काफी परेशान स्थिति में हैं। सभी अस्पताल में लेटे-लेटे भी चिल्ला रहे थे कि ऊपरी हवा का साया हमारी बेटियों को मार गया। उनके अनुसार चिकित्सकों ने उन्हें सघन उपचार तथा मानसिक काउंसिलिंग की जरूरत बताई है और इसी आधार पर उनका उपचार भी किया जा रहा है ।

बेटियों के बाद बेटे पर भी किया था हमला, आंख में आई गंभीर चोट
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों बेटियों को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देकर मौत के घाट उतारने के बाद अली हसन ने अपने छोटे बेटे को भी बुरी तरह पीटा था। उसकी बाई आंख में भी गंभीर चोट आई है। उसका एसटीएच में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed