{"_id":"5fa83d798ebc3e9bb5431027","slug":"new-chapter-of-development-will-be-linked-to-the-approval-of-three-nagar-panchayats-shukla-rudrapur-news-hld403485373","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नगर पंचायतों को मंजूरी से जुड़ेगा विकास का नया अध्याय : शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नगर पंचायतों को मंजूरी से जुड़ेगा विकास का नया अध्याय : शुक्ला
विज्ञापन
राजेश शुक्ला, किच्छा विधायक।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किच्छा में की गई अपनी घोषणाओं में से नगला, सिरौलीकला और लालपुर को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर विकास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया है। पंतनगर-नगला में दो रेलवे स्टेशन, बाजार एवं हवाई अड्डा मौजूद है। इसके बाद भी पंतनगर-नगला क्षेत्र त्रिस्तरीय पंचायत से आज तक वंचित रहा है।
यहां जारी बयान में विधायक ने कहा कि नगर पंचायत में आने के बाद यहां के निवासियों को मूलभूत और आधारभूत विकास की सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि सिरौलीकला अपने आप में एक बड़ा नगरीय क्षेत्र बन चुका है। उसे नगर पंचायत का दर्जा देकर उसके विकास के नए अवसर मिलेंगे।
तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सिरौलीकला की जनसभा में वहां इंटर कॉलेज देने की घोषणा को पूरा नहीं किया। कहा कि लालपुर भी अब गांव जैसा नहीं रह गया था। महिंद्रा कंपनी, बड़ा बाजार और कॉलोनियां इसे नगरी रूप दे रही हैं।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेसी देखें कि प्रदेश में मंजूर नौ नगरपालिका, पंचायतों में अकेले किच्छा विधानसभा की तीन नगर पंचायतों को मंजूरी मिली है। यह साबित करता है कि किच्छा के जनप्रतिनिधि विकास को लेकर कितना सजग हैं।