{"_id":"64934cd2edb17fe51c0e2c16","slug":"nepal-in-football-quarterfinal-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-582-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रामपुर को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रामपुर को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा नेपाल
Thu, 22 Jun 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तीन गोल करने पर किशन चुने गए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब और नगर खेल समिति की ओर से आयोजित गुरुपद मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे लीग मैच में नेपाल की टीम ने टांडा रामपुर की टीम को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में नॉकआउट आधार पर चल रही प्रतियोगिता के तीसरे मैच में नेपाल की टीम ने शुरुआती दौर से ही शानदार प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद नेपाल के कप्तान महेश राणा ने एक पेनल्टी किक को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद नेपाल के स्ट्राइकर किशन ने सेंटर फारवर्ड पंकज बिष्ट से डी के भीतर मिले एक पास को गोल में तब्दील कर स्कोर 2-0 कर दिया। अंतिम क्षणों में नेपाल के किशन ने लगातार दो मैदानी गोल दागकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया। नेपाल की ओर से किशन ने तीन गोल किए, जिस पर उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अखिलेश मंडल, राहुल और अमित ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्कोरिंग विशाल मंडल ने और आंखों देखा हाल विनय मंडल, एन काला और प्रतीक साह ने सुनाया। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष व्यापारी और कैपिटल ट्रेड के प्रबंधक अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच का शुभारंभ किया। वहां विनय मंडल, राहुल मंडल, रजत अरोरा, दीपक मक्कड़, दीपांकर मंडल, अनामी विश्वास, विश्वजीत घरामी थे।