फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Neglect... Roadways depot dependent on condemned buses

Udham Singh Nagar News: अनदेखी... कंडम बसों के सहारे रोडवेज डिपो

Sun, 14 Dec 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Neglect... Roadways depot dependent on condemned buses
रुद्रपुर। तराई का रोडवेज डिपो नई बसों के लिए तरस गया है। डिपो को वर्ष 2019-20 से नई बसों का आवंटन नहीं हुआ है। पुरानी बसों के सहारे यात्री परिवहन सेवा का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में शामिल 41 बसों में से 10 लाख किमी से अधिक सफर तय कर चुकी 11 बसों की नीलामी की संस्तुति डिपो प्रबंधन कर चुका है। इनमें से दो बसों को डिपो की कार्यशाला में खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

नौ कंडम बसों का संचालन लोकल के रूटों पर किया जा रहा है। डिपो की पुरानी बसों में लगातार खराबी आ रही है। बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसका असर डिपो की आय पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में शामिल सभी बसें आठ-नौ लाख किलोमीटर से अधिक सफर तय कर चुकी हैं।
10 लाख किलोमीटर चलने के बाद बसों को कंडम घोषित करने का नियम है लेकिन इस डिपो में यह नियम भी दरकिनार कर दिया गया है। 47 अनुबंधित बसों के भरोसे डिपो की परिवहन सेवा का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed