फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nation Games.

राष्ट्रीय कबड्डी में उत्तराखंड, बिहार व हरियाणा क्वार्टर फाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Nation Games.
दिनेशपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मौजूद खेल मंत्री अरविंद पांडेय व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे दिन उत्तराखंड, बिहार व हरियाणा की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश प्राप्त किया। वहीं देर शाम तेज शीतलहर व ठंड के चलते तीन मुकाबले स्थगित कर दिए गए। गुजरात बनाम उत्तराखंड, यूपी बनाम दिल्ली व एमपी बनाम तमिलनाडु के मध्य मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

खुदीराम बोस मिनी स्टेडियम में चल रही 31वीं नेशनल सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन लीग मैचों की समाप्ति के बाद बालक और बालिका वर्ग में 16 -16 टीमों ने प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दोपहर बाद शुरू हुए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार और हरियाणा की दोनों वर्ग की टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। जबकि बालिका वर्ग में उत्तराखंड और हिमाचल के बीच हुए कड़े संघर्ष में उत्तराखंड ने हिमाचल को चार अंकों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह सबसे पहले दोनों वर्गों के शेष बचे लीग मैच के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

दोपहर बाद हुए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में महाराष्ट्र ने उड़ीसा को, राजस्थान ने हिमाचल को, चंडीगढ़ ने झारखंड को, आंध्र प्रदेश ने तेलंगाना को, बिहार ने तमिलनाडु को, हरियाणा ने मध्यप्रदेश को पराजित करके क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। बालिका वर्ग में भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम ने आंध्र प्रदेश को, हरियाणा की टीम ने राजस्थान को, उत्तराखंड की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को, यूपी ने गोवा को, बिहार ने छत्तीसगढ़ को, दिल्ली ने विदर्भ को, पंजाब ने चंडीगढ़ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
दिनेशपुर। खुदीराम बोस स्टेडियम में चल रही सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन भी शाम को युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। काफी देर तक मुख्य मंच पर बैठकर मैच का आनंद लिया। इसके अलावा उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण, सचिव डॉ. डीके सिंह, कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र शर्मा, यूपी कबड्डी एसोसिएशन के सचिव राजेश यादव, दिल्ली कबड्डी एसोसिएशन के सचिव संजय चौधरी, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी, बिहार कबड्डी एसोसिएशन सचिव कुमार विजय, हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप दलाल, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष महेश जोशी, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गोपाल सिंह के अलावा देश में कबड्डी के जनक दिवंगत जनार्दन गहलौत के पुत्र राजस्थान कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजस्वी गहलौत ने अपने एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के साथ स्टेडियम में पहुंचकर टीम की हौसला अफजाई की। संवाद

दिनेशपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता।

दिनेशपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता।- फोटो : RUDRAPUR

दिनेशपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता।

दिनेशपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed