फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nagar Palika passed 18 crore Budget

पालिका क्षेत्र में 15 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nagar Palika passed 18 crore Budget
खटीमा में पालिका बोर्ड में मौजूद पालिकाध्यक्ष सोनी राणा एवं सभासद। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर पालिका परिषद की बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए 18 करोड़ 46 लाख 75 हजार 555 रुपये का अनुमानित बजट पास किया गया। बैठक में 15 करोड़ 42 लाख 26 हजार 419 रुपये से विकास कार्य संपन्न कराने का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में सभासदों ने ग्राम दियां में गोशाला निर्माण, पुरानी तहसील परिसर में नगर पालिका कार्यालय सहित पार्किंग, शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण एवं नगर सीमा के अंतर्गत सैप्टिक टैंक मैनेजमेंट लागू करने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष सोनी राणा की अध्यक्षता एवं ईओ मनोज कुमार दास के संचालन में हुई बैठक में बंद पड़े स्लाटर हाउस को दोबारा चालू करने एवं उसमें मीट बाजार निर्माण की बात कही। पुराने तहसील कैंपस की एक बीघा भूमि में अत्याधुनिक बाजार, पार्किंग तथा नगर पालिका कार्यालय निर्माण पर सहमति बनी। डाकघर के सामने गौटिया को जाने वाले मार्ग में शौचालय निर्माण, पुराने तहसील कैंपस से कूड़े की गाड़ियां हटाने, तहबाजारी के लिए टेंडर व्यवस्था करने, स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्यों में 10 प्रतिशत वृद्धि करने आदि प्रस्ताव पारित हुए। सभासद ललिता कन्याल ने ठेकेदारों के नए रजिस्ट्रेशन कराने, रेनू भंडारी ने धार्मिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था करने, रामू भारती ने शौचालय निर्माण का स्थान चयन करने, विमल मेहता ने निशुल्क जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, असलम अंसारी ने नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, संगीता राणा ने मुकरान नाले की टूटी पुलिया निर्माण की मांग की। सभासद जेपी सिंह, पावस गुप्ता आदि ने भी समस्याएं गिनाई। वहां विमला जोशी, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, दीपक तिवारी, सुभाष कुमार आदि थे।
विज्ञापन

166 पर्यावरण मित्रों की फाइल पर नहीं हुई चर्चा
खटीमा। बैठक में वार्ड संख्या 15 के सभासद असलम अंसारी की ओर से 166 पर्यावरण मित्रों से संबंधित फाइल का मुद्दा उठाया। बताया गया कि नगर पालिका में यह फाइल नहीं है इसलिए इस पर चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed