{"_id":"58728f7c4f1c1b1829ba85cf","slug":"nagar-kirtan-turned-in-khatima","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज करेगा खालसा ऑकी रहे न कोय...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज करेगा खालसा ऑकी रहे न कोय...
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में निकला नगर कीर्तन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बोले सो निहाल, सत् श्री अकाल, राज करेगा खालसा, ऑकी रहे न कोय और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतेह के उद्घोषों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। इस दौरान सजे दीवान हाल में कविसरी, रागी, ढांढी जत्थों ने गुरु महिमा बखान किया।
विज्ञापन
पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभा की अगुवाई करते हुए पंच प्यारे चल रहे थे, जिसके आगे आगे मार्ग की सफाई, पानी का छिड़काव करते महिला, पुरुषों के जत्थे चल रहे थे। नगर के मुख्य चौराहे से निकली शोभायात्रा में नोजगे पब्लिक स्कूल के भजन, कीर्तन करते बच्चों के साथ ही भांगड़ा, गतका जैसे हैरतअंगेज कारनामे प्रस्तुत करती टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन
मशकबीन, बैंडबाजे के साथ मुख्य चौराहे से टनकपुर रोड, गोटिया होते हुए सितारगंज रोड तहसील के सामने से वापस गुरुद्वारे पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गुरुद्वारे में देर रात तक भजन, कीर्तन, गुरू का गुणगान चलता रहा। संचालन सेवा सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष दलजीत सिंह मोमी, जोगेंद्र सिंह सेठी, कुलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह रंधावा, राजपाल सिंह, कुलदीप सिंह, बख्शीश सिंह, जनक सिंह, मलकीत सिंह, रोशन लाल ग्रोवर, एएस मल्ली, बलजीत सिंह, बल्देव सिंह गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह, करनैल सिंह, हरजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, मनोज बाधवा, राजेश राणा आदि थे।