फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nagar Kirtan in Bazpur

Udham Singh Nagar News: श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकला महान नगर कीर्तन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan in Bazpur
बाजपुर में श्री गुरू गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन में पंच प्यारों का स्वागत क? - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर धूमधाम के साथ महान नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के दौरान सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से बाजपुर शहर गूंज उठा। नगर कीर्तन में गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। नगर कीर्तन का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन में जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में दिनभर लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव बन्नाखेड़ा स्थित बाबा अदली साहिब गुरुद्वारे से बाबा अवतार सिंह सुर सिंह वालों ने अरदास कर श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर महान नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। महान नगर कीर्तन गांव रेंहटा, केशोवाला, नंदपुर नरका टोपा, रामराज रोड, शहीद भगत सिंह, मुख्य मार्ग से होकर श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी के आगे सिख समाज के लोग सफाई और पानी छिड़काव करते चल रहे थे। रिवरडेल, मदर इंडिया, ज्ञानदीप, बालिका सरस्वती, डीएवी सहित कई स्कूलों के बच्चे शामिल रहे। नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में श्री हेमकुंड साहिब सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

महान नगर कीर्तन का शहीद भगत सिंह चौक पर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, सुरेंद्र सिंह नामधारी सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव हरमीत सिंह बडैच, आप नेता जगतार सिंह बाजवा सहित कई विभिन्न संगठनों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। वहां बाबा अवतार सिंह सुर सिंह वाले, नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed