फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipal Corporation will create zonal offices in four wards

Udham Singh Nagar News: नगर निगम चार वार्डों में बनाएगा जोनल कार्यालय

Fri, 31 Jan 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will create zonal offices in four wards
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से जनता की सहूलियत के लिए जोनल कार्यालय स्थापित करने की कवायद की जा रही है। इन जोन कार्यालयों में संबंधित वार्डों से संबंधित सफाई सहित कई कार्य हो सकेंगे। इसके अलावा कार्यालय में टैक्स जमा करने की सहूलियत लोगों को मिलेगी। एक जोनल कार्यालय के अधीन दस वार्ड रहेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के 40 वार्डों की जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जोनल कार्यालय बनाने की पहल की जा रही है। नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा ने भी चुनाव के दौरान जोनल कार्यालय बनाकर जनता की समस्याओं का समाधान का वादा किया था। चुनाव खत्म होने के बाद अब निगम ने जोनल कार्यालय का खाका खींचा है। आवास विकास, ट्रांजिट कैंप, फुलसुंगा और पहाड़गंज में जोनल कार्यालय स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इन कार्यालयों के संचालन के लिए सरकारी बिल्डिंग चिह्नित की जा रही हैं।
विज्ञापन



नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि दस-दस वार्डों के चार जोनल कार्यालय बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इन जोनल कार्यालयों में सफाई कार्य की निगरानी के लिए सुपरवाइजर बैठेगा। इसके साथ ही टैक्स जमा करने के साथ ही स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं का निराकरण होगा। एक शिकायत रजिस्टर भी वहां रखा जाएगा। भविष्य में वहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य भी किया जाएगा। जोनल कार्यालयों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed