फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipal Corporation Rudrapur will get Scotch Award

Udham Singh Nagar News: नगर निगम रुद्रपुर को मिलेगा स्कॉच अवार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Rudrapur will get Scotch Award
रुद्रपुर। कभी शहर की सुंदरता में बदनुमा दाग रहे कूड़े के पहाड़ को साफ करने पर नगर निगम को स्कॉच अवार्ड मिलने जा रहा है। स्कॉच ग्रुप 15 फरवरी को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में अवार्ड देगा। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर ने शहरी विकास विभाग के निदेशक और नगर आयुक्त को ईमेल भेजकर अवार्ड के लिए कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इससे पहले यह उपलब्धि देश के 75 शहरों की स्वच्छता कहानियों में शुमार हो चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल किच्छा रोड पर पहाड़गंज में दशकों से कूड़े का पहाड़ बना हुआ था। तमाम प्रयासों के बावजूद इसे हटाया नहीं जा सका था। पिछले साल तत्कालीन डीएम उदयराज सिंह और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने मुहिम के रूप में इसे लिया था। इसके बाद डंपसाइट उपचार परियोजना के तहत कूड़े के पहाड़ को हटाकर जगह को हराभरा और साफ सुथरे मैदान में बदल दिया था। इस मैदान से 2,11,000 मीट्रिक टन कूचरे को हटाया गया था।
विज्ञापन

इस उपलब्धि ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के 75 शहरों की स्वच्छता कहानियों में जगह बनाई थी। अब इस उपलब्धि पर नगर निगम का चयन प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड के लिए हुआ है। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि स्कॉच ग्रुप ने शहरी विकास निदेशक को ईमेल से नगर निगम रुद्रपुर को पुरस्कार के लिए चयनित करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही 15 फरवरी को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में अवार्ड लेने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed