फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Multi-religious weding ceremony,CM bless 40 couple

सर्वधर्म विवाह समारोह में सीएम ने 40 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Tue, 22 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Tue, 22 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Multi-religious weding ceremony,CM bless 40 couple

विज्ञापन

बीते एक दशक से सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रमुख समाजसेवी ढिल्लन द्वारा आयोजित सर्वधर्म विवाह समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 40 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं ढिल्लन परिवार ने सभी 40 जोड़ों को परिवार के सदस्यों की तरह विवाह समारोह में जरूरत की वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान कीं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ढिल्लन परिवार बाजपुर के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के आयोजन करे तो माहौल कुछ और ही होगा। उन्होंने भरे मंच से ढिल्लन परिवार के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
समारोह में खचाखच भरे पंडाल में मुख्यमंत्री ने विधानसभा 2017 की बात भी कह डाली। उन्होंने बाजपुर की जनता से अपील की कि अगर उन्हें फिर सत्ता मिली तो निश्चित तौर पर विकास की ओर बढ़ते इस क्षेत्र को पूरी तरह विकसित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने काबीना मंत्री यशपाल आर्य की मांग पर इसी वर्ष मार्च के आखिरी में बाजपुर में महिला नर्सिंग कालेज की आधारशिला रखने की भी बात कही। समारोह के माहौल को विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच अनेकता में एकता की झलक दिखने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मिनी भारत बाजपुर में दिखाई दिया है। सीएम ने कहा कि हमेशा कांग्रेस की विकासपरक सोच रही है। कांग्रेस पार्टी सभी समुदाय को साथ लेकर चलती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री यशपाल ने कहा कि जो समाज सभी को साथ लेकर चलता है वही जीवन में हर कामयाबी को छूता है। बाजपुर के विकास में उन्होंने अभी तक कोई कमी नहीं छोड़ी है, अगर कुछ रह भी गई है तो उसे 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान लागू योजनाओं पर केंद्र ने कटौती कर दी है।

विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजन हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां पर हर जाति धर्म का सम्मान होता है, इसीलिए आज इस समारोह में सभी धर्मों के लोगों को एक मंच पर जहां सम्मान दिया गया है वहीं सर्वधर्म विवाह समारोह में भी आपसी भाईचारे का भी संदेश दिया है। इस दौरान रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, उत्तराखंड सहकारी बैंक के चेयरमैन संजीव आर्य, समाजसेवी हरबंत सिंह ढिल्लन, मंदीप बाबा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, महानगर अध्यक्ष हिमांशु गाबा, नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, जिपं अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, उपेंद्र चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. नरेद्र खत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed