{"_id":"67d090ff9db7f121630e6731","slug":"mohit-who-was-burnt-by-fire-kept-struggling-with-death-for-his-life-till-the-end-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-124334-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिंदगी के लिए आखिर तक मौत से जूझता रहा आग से झुलसा मोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिंदगी के लिए आखिर तक मौत से जूझता रहा आग से झुलसा मोहित
Wed, 12 Mar 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। प्रेम प्रसंग के चलते संदिग्ध अवस्था में झुलसे मोहित जिंदगी के लिए लंबे समय मौत से जूझता रहा। अंत में इलाज के लिए ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव दभौरा टांडा परमानंदपुर निवासी मोहित (19) पुत्र राम स्वरूप मेहनत मजदूरी करता है। सोमवार रात साढ़े आठ बजे मानपुर रोड स्थित अस्पताल के पास कुछ लोगों ने उसे आग में घिरा देख। आग बुझाकर उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ में मोहित ने बताया कि तीन-चार लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी।
कोतवाली पुलिस और परिजनों को सूचना देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन रात में ही उसे एसटीएच हल्द्वानी ले गए। वहां से भी रेफर करने पर परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने वहां से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर ऋषिकेश जा रहे थे कि उसने नजीबाबाद के पास चिड़ियापुर के जंगल में दम तोड़ दिया। लोग शव को लेकर वापस काशीपुर आ गए। यहां आकर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। उनका आरोप था कि पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ तक नहीं सकी है। परिजनों ने देर शाम तक पुलिस में कोई तहरीर नहीं सौंपी थी। कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से बुधवार को कराया जाएगा।
पेट्रोल पंपों के खंगाले जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस आसपास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी भी खंगालने की तैयारी कर रही है। इसमें यह देखा जाएगा कि कहीं युवक ने स्वयं तो पेट्रोल पंप से पेट्रोल तो नहीं खरीदा है। इसके अलावा घटनास्थल को जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस टीम खंगाल रही है।
हादसे से परिवार में मचा है कोहराम
डॉक्टर के अनुसार युवक 96 % से अधिक झुलस गया था। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग का मामला है। प्रथम दृष्टया उसने स्वयं को आग लगाई है, जबकि परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसको आग लगाई है। मोहित की मौत से मां सर्वेश देवी और पिता रामस्वरूप का बुरा हाल है। भाई रोहित ने बताया कि उनकी बहन सलोनी की शादी हो गई है। कहा कि जिस परिवार की वजह से यह घटना घटी है, वह बीते दिन से घर से गायब है।
सोमवार देर रात फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। साथ ही कुछ लोगों से इस संबंध में जानकारी जुटाई गई है। युवक का मोबाइल और बाइक घटनास्थल से सुरक्षित बरामद हुई है।
- अभय सिंह,एसपी