फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Modi noise was visible on the hearts and minds of the voters who remained silent in rudrapur

Uttarakhand: खामोश रहे मतदाताओं के दिल-दिमाग पर दिखा मोदी का शोर, पीएम की जनसभा का दिखा असर; बड़े अंतर से जीत

Wed, 05 Jun 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 05 Jun 2024 11:46 AM IST
सार

नैनीताल लोकसभा सीट पर मोदी मैजिक के जरिए भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई। पीएम मोदी की रैली से बड़े अंतर से जीत का कीर्तिमान इस बार भी रचा गया। कांग्रेस को कमजोर संगठन का खामियाजा करारी हार से भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
Modi noise was visible on the hearts and minds of the voters who remained silent in rudrapur
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

 

विज्ञापन

पूरे चुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही प्रचार में भी बढ़त बनाए रखी। प्रधानमंत्री मोदी की रैली से बड़े अंतर से जीत का कीर्तिमान इस बार भी रचा गया। कांग्रेस को कमजोर संगठन का खामियाजा करारी हार से भुगतना पड़ा।

भाजपा को हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहने और मजबूत बूथ मैनेजमेंट की पार्टी के रूप में जाना जाता है। यही वजह रही है कि 2014 में लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ भाजपा का जीत का सिलसिला लगातार तीसरी बार भी कायम रहा। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की जीत की सबसे बड़ी वजह रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रही। मोदी ने सधे अंदाज में मतदाताओं से भावनात्मक अपील की, वो मतदाताओं के दिलो दिमाग में घर कर गई थी। दूसरी वजह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 15 से अधिक छोटी बड़ी जनसभाएं रही थी। धामी ने अपने कामों को जनता के बीच रखा था और भाजपा प्रत्याशी के लिए मजबूत माहौल तैयार करने में अहम भूमिका अदा की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- UK Election Result: 23 साल की उम्र में राजनीति की शुरुआत, 52 में लगाया हैट्रिक...चौथे धुरंधर बने अजय टम्टा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीसरी वजह भाजपा का मजबूत बूथ प्रबंधन रहा था। बूथ कमेटियों के साथ ही पार्टी और सभी मोर्चों को कार्यक्रम और मॉनीटरिंग ने अजय भट्ट की राह को आसान बनाने का काम किया। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की छवि के साथ ही सक्रियता भी जीत की कड़ी बनी। पांच साल सांसद रहते वे लोकसभा के हर क्षेत्र में सक्रिय रहे थे और जनता के बीच उनकी पहचान का संकट नहीं था। पार्टी ने रणनीति के तहत विधायक और पूर्व विधायकों को उनके क्षेत्र को संभालने का लक्ष्य दिया था, जो जीत में कारगर बना।

नया चेहरा, कमजोर संगठन और प्रचार के कम दिन रहे हार की प्रमुख वजह
लगातार तीसरी बार नैनीताल लोकसभा सीट गंवाने वाली कांग्रेस की तमाम गलतियां हार की वजह बनी। हर बार की तरह पार्टी ने प्रत्याशी घोषित करने में देरी की और लोकसभा के लिए प्रकाश जोशी के रूप में एक नए चेहरे को प्रत्याशी बना दिया। बेहद कमजोर संगठन के बूते मैदान में उतरी कांग्रेस को पार्टी का चेहरा जनता तक पहुंचाने में ही मशक्कत करनी पड़ी। रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर सहित अन्य जगहों में नेताओं की आपसी रार ने पार्टी प्रत्याशी के लिए खासी मुश्किलें खड़ी कीं। पूरे चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में न तो जोश भर सकी और न ही उत्साह जगाने के लिए बड़े राष्ट्रीय नेता की रैली ही करवा सकी। कांग्रेस की यही गलतियां उसके प्रत्याशी के लिए महंगी साबित हुई और भाजपा अपनी धमाकेदार जीत और कांग्रेस को करारी हार देने का सिलसिला जारी रखने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed