फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UK Election Result: Ajay Tamta won from Almora seat

UK Election Result: 23 साल की उम्र में राजनीति की शुरुआत, 52 में लगाया हैट्रिक...चौथे धुरंधर बने अजय टम्टा

Wed, 05 Jun 2024 10:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 05 Jun 2024 10:42 AM IST
सार

सिर्फ 23 वर्ष की उम्र में राजनीति में कदम रखने वाले अजय टम्टा ने 52 वर्ष की उम्र में ऐसा राजनीतिक मुकाम हासिल किया, इसकी हर तरफ चर्चा है। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर वह जीत की हैट्रिक लगाने वाले चौथे नेता बने हैं।

विज्ञापन
UK Election Result:  Ajay Tamta won from Almora seat
अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सिर्फ 23 वर्ष की उम्र में राजनीति में कदम रखने वाले अजय टम्टा ने 52 वर्ष की उम्र में ऐसा राजनीतिक मुकाम हासिल किया, इसकी हर तरफ चर्चा है। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर वह जीत की हैट्रिक लगाने वाले चौथे नेता बने हैं। इससे पहले यह रिकार्ड कांग्रेस के जंग बहादुर बिष्ट, पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा के बची सिंह रावत के नाम दर्ज था। लोकसभा चुनाव में अजय की लगातार तीसरी जीत ने उनका कद बढ़ाने का काम किया है और वह एक कुशल राजनीतिज्ञ की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।

लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए अजय टम्टा ने 23 वर्ष की उम्र में राजनीति की शुरुआत की। अपने अब तक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने नौ बार चुनाव लड़ा और छह में जीत दर्ज कर अपने को राजनीति में स्थापित किया। वर्ष 1996 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। इसी वर्ष वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुने गए।

विज्ञापन

वर्ष 1999 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और तब उन्होंने सबसे कम उम्र का जिपं अध्यक्ष बनने का रिकार्ड बनाया। 2002 में सोमेश्वर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। 2007 में भाजपा के टिकट पर फिर से विस का चुनाव लड़ा और देहरादून पहुंचे। 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन जीत की दहलीज तक पहुंचने से चूक गए। 2012 में सोमेश्वर सीट से ही विधानसभा तक का सफर तय किया। पार्टी ने वर्ष 2014 में उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा इस पर वह खरे उतरे। 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से लगातार दूरी जीत दर्ज की। 20024 के चुनाव में भी परिणाम उनके और पार्टी के पक्ष में आए हैं और इस सीट पर वह जीत की हैट्रिक लगाने वाले तीसरे सांसद बने हैं।

सादापन और बेदाग छवि बनी जीत का कारण
अजय टम्टा को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की जनता ने फिर से पलकों पर बैठाया है। इसके पीछे उनका सादपान, सरल स्वभाव और बेदाग छवि है। उन्होंने 29 वर्ष के राजनीतिक सफर में निर्विवाद रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। जनता के बीच भी उनकी गहरी पकड़ है। यही कारण रहा कि उन्हें लगातार तीसरी बार टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज कर पार्टी और संगठन के भरोसे को कायम रखा है।

इस सीट पर कब, काैन जीता

1952 देवीदत्त                        कांग्रेस

1954 बद्री दत्त पांडे             कांग्रेस

1957 हरगोविंद पंत             कांग्रेस

1957 जंग बहादुर बिष्ट कांग्रेस(उपचुनाव)

1962 जंग बहादुर बिष्ट कांग्रेस

1967 जंग बहादुर बिष्ट कांग्रेस

1971 नरेंद्र बिष्ट             कांग्रेस

1977 मुरली मनोहर जोशी जनता लोक दल

1980 हरीश रावत             कांग्रेस

1984 हरीश रावत             कांग्रेस

1989 हरीश रावत             कांग्रेस

1991 जीवन शर्मा             भाजपा

1996 बची सिंह रावत भाजपा

1998 बची सिंह रावत भाजपा

1999 बची सिंह रावत भाजपा

2004 बची सिंह रावत भाजपा

2009 प्रदीप टम्टा             कांग्रेस

2014 अजय टम्टा             भाजपा

2019 अजय टम्टा             भाजपा

2024 अजय टम्टा             भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed