सितारगंज। विधायक सौरभ बहुगुणा ने सिसौना ग्रामसभा में 40 लाख की लागत से बनने वाली 750 मीटर लंबी सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने सिरसा से शक्तिफार्म तक बन रही सड़क और सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया।
रविवार को विधायक ने ग्राम सिसोना मझरा का भ्रमण किया। बताया कि राजकीय महाविद्यालय सिसौना के लिए स्वीकृत 5.91 करोड़ की लागत से 18 नए कमरे, सभागार समेत कई कार्य किए जाने हैं। ग्राम प्रधान कुलदीप कंबोज ने बताया कि सड़क निर्माण से 200 परिवारों को लाभ मिलेगा। इसी के साथ 300 मीटर नाली निर्माण व मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। ग्रामीण गौतम सिंह, मान सिंह, नारायण सिंह, कुसुम देवी, सुमन देवी, ज्ञानवती, राजेंद्र सिंह आदि ने विधायक का आभार जताया। वहां इससे पूर्व विधायक ने जेलकैंप से शक्तिफार्म को जाने वाले रास्ते पर सूखी नदी पर दस करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। कहा कि अगली जून तक पुल का उद्घाटन किया जाएगा। सिरसा सड़क निर्माण कार्य भी देखा। कहा कि सितंबर तक सड़क का निर्माण पूरा किया जाए। वहां पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह, मंडी समिति चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, हेमचंद्र भट्ट, किशन कंबोज, उपकार सिंह बल, दयानंद तिवारी, उदय राणा, जया जोशी, योगेंद्र सिंह रावत, मोहित तिवारी आदि थे।