{"_id":"668342ce0a26134cff0be569","slug":"mla-did-on-site-inspection-of-vending-zone-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-112338-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विधायक ने वेंडिंग जोन का किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विधायक ने वेंडिंग जोन का किया स्थलीय निरीक्षण
Tue, 02 Jul 2024 05:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने नगर निगम के सामने बन रहे वेंडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने निर्माण कार्याें का जायजा लिया। सोमवार को निरीक्षण के दौरान लोहिया मार्केट के व्यापारियों ने कहा कि वेडिंग जोन का चौड़ीकारण आठ के स्थान पर 10 कर दिया जाए। उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने विधायक व व्यापारियों को आश्वस्त किया कि इसके लिए तकनीकी टीम से ठोस समाधान निकलवाया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, आशु ग्रोवर, इंद्रजीत, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेश कामरा, मनोज मदान, विनोद ठुकराल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन