फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ministerial employees of the State Tax Department boycotted work

Udham Singh Nagar News: राज्य कर विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sun, 30 Jun 2024 05:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Ministerial employees of the State Tax Department boycotted work
रुद्रपुर में राज्य कर विभाग कार्यालय के गेट पर धरना देते कर्मचारी। आयोजक

विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाॅफ एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने अधिकारी के पदों पर कटौती का विरोध किया। कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

शनिवार को एसोसिएशन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल और प्रवक्ता संजय उपाध्याय के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर कार्यालय गेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि विभाग के नए ढांचे में संयुक्त आयुक्त से ऊपर के पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है, लेकिन राज्य कर अधिकारी के पदों को नए ढांचे में हटाया गया है। इससे साफ है कि सरकार की मंशा राज्य कर अधिकारी के पदों को समाप्त करने की समाप्त करने की है।
विज्ञापन

कहा कि राज्य कर अधिकारी के 50 फीसदी पदों पर तृतीय श्रेणी के कार्मिकों का अधिकार होता था। चेताया कि सरकार ने 50 फीसदी पदों को समाप्त करने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। सरकार की ओर से निर्णन नहीं बदलने तक रोजाना तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहां पर राकेश जखमोला, शेखर चुफाल, नीतीश जोशी, चंद्रसेन सागर, भीम सिंह बिष्ट, सुमन चुफाल, कुसुम वर्मा, किरन रावत सहित अनेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed