फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Middlemen demanding bribe in the name of providing PM residence

Udham Singh Nagar News: पीएम आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे बिचौलिए

Wed, 22 Nov 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Middlemen demanding bribe in the name of providing PM residence
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए मिलने वाली राशि की किश्त दिलाने के नाम पर पैसा वसूली का गोरखधंधा चल रहा है। खड़कपुर देवीपुरा के कई लोगों ने मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर मेयर उषा चौधरी के समक्ष इस बात का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राशि मिलनी है, उनके पास पिछले कई दिनों से फोन आ रहे हैं। किसी को 20 हजार तो किसी को 30 हजार रुपये आवास की बची हुई राशि एकमुश्त दिलाने का भरोसा दिलाकर ऑनलाइन अकाउंट में पैसे डालने को कहा जा रहा है। लाभार्थियों ने बताया कि फोन करने वाला कभी स्वयं को देहरादून से तो कभी लखनऊ और कभी दिल्ली से बोलने की बात कर रहा है। भरोसा दिलाया जा रहा है कि उनके हिस्से की राशि एक मुफ्त दिला दी जाएगी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई लोगों को ऑनलाइन अकाउंट नंबर देकर उनसे लाखों रुपए वसूल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


यह सुनकर मेयर उषा चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नगर निगम के नाम पर कोई भी अगर पैसा मांगता है तो उसके विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए। यदि नगर निगम का भी कोई कर्मचारी पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत लिखित में की जानी चाहिए । उन्होंने निगम कर्मचारियों को जांच करने और मुकदमा दर्ज कराने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed