{"_id":"5c3224f0d611f7e8297452951244f475","slug":"mid-day-meal-being-built-in-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्ाुले में बन रहा मिड डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्ाुले में बन रहा मिड डे मील
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ढकिया प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आई हैं। चार साल पहले मिले रसोई घर निर्माण की धनराशि का उपयोग ही नहीं किया गया। इतना ही नहीं गैस सिलेंडर का कनेक्शन भी नहीं लिया गया। स्कूल में बच्चों को खुले में खाना पका कर मिड-डे मील का भोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को उप शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा वंदना रौतेला ने ग्राम ढकिया नंबर दो प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि स्कूली बच्चों का भोजन बाहर खुले में पक रहा है। जब उन्होंने रसोईघर नहीं बनने का कारण पूछा तो पता चला कि करीब चार साल पहले विद्यालय में रसोईघर बनाने के लिए पहली किस्त में 45 हजार रुपये निर्गत हुए थे। लेकिन रसोई घर नहीं बनाया गया। इतना ही नहीं गैस कनेक्शन भी नहीं लिया गया है। जिस स्कूल की छात्र संख्या बढ़नी चाहिए थी वह बीते एक साल में 35 से घटकर 16 रह गई। बीईओ अशोक मिश्रा ने बताया स्कूल के दो कमरे टूटे हुए हैं। एक कमरे में ही 16 छात्रों को बैठाकर शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सालों से ब्लॉक के समस्त प्राथमिक स्कूलों में किचन की उपलब्धता व गैस कनेक्शन होने की सूची भेजी जा रही थी। बिना निरीक्षण के इस प्रकार से सूची भेजना गंभीर विषय है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर व ब्लॉक समन्वयक से स्पष्टीकरणमांगा गया है। साथ ही एक विस्तृत रिपोर्ट सर्व शिक्षा परियोजना अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन