फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting of BJP in Rudrapur

निकाय चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर: महेंद्र भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Meeting of BJP in Rudrapur
रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की बीमार मां से मिलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए पार्टी गंभीर है। हरिद्वार में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन जिस प्रकार रहा है उसी रणनीति के तहत काम किया जाएगा और पूरे राज्य में भाजपा की ही जीत होगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर के दो दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखंड देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में पहला राज्य है जिसने कमेटी गठित कर हर जिले में भेजने का कार्य किया है। यह कमेटी हर धर्म, जाति के लोगों से सुझाव लेने का कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, मयंक कक्कड़, योगेश वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

कमजोर बूथों की समीक्षा मन की बात कार्यक्रम से होगी
महेंद्र भट्ट ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी की सरकार प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है। धामी सरकार ने राज्य में धर्मांतरण जैसे गंभीर विषय पर कड़ा कानून लाकर राज्य की संस्कृति व शांति के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन बूथों पर भाजपा हार गई या कमजोर है वहां पर भी मन की बात कार्यक्रम का आयोजन करते हुए बूथ स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक की माता की कुशलक्षेम जानी
किच्छा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचकर अस्वस्थ चल रही उनकी माता जानकी देवी की कुशलक्षेम जानी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दिनेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, मनीष शुक्ला, सचिन शुक्ला, अमित नारंग, विकास शर्मा, राजेंद्र विष्ट, विवेक सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed