फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting in Nadehi Sugar Mill Jaspur

पेराई सत्र को लेकर विधायक ने की बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Meeting in Nadehi Sugar Mill Jaspur
जसपुर में मिल अधिकारियों की बैठक करते विधायक आदेश चौहान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने नादेही चीनी मिल के अधिकारियों की बैठक कर पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। मिल के अधिकारियों से अक्तूबर तक मशीनरी की रिपेयरिंग का कार्य पूर्ण कर मिल का पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

विधायक ने मंगलवार को मिल गेस्ट हाउस में बैठक कर चीनी मिल के मुख्य अभियंता अभिषेक कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी खीमानंद, मुख्य रसायनविद चंद्रदीप सिंह, राहुल देव आदि अधिकारियों के साथ बैठक कर पेराई सत्र के लिए तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान ने बताया कि चीनी मिल के अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मिल की मशीनरी रिपेयरिंग का कार्य अक्तूबर तक पूरा कर पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। पिछले वर्ष 27,65,000 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। इस वर्ष 30 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद विधायक ने मिल कर्मचारियों के साथ भी बैठक कर पेराई सत्र की तैयारियों में मिल प्रबंधन का सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान गजेंद्र चौहान, सर्वेश चौहान, हिमांशु नंबरदार, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राजवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed