फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting by DM usnagar

जलनिकासी के लिए बनाएं प्रभावी कार्ययोजना : डीएम

Wed, 13 Sep 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Meeting by DM usnagar
रुद्रपुर में ​अ​धिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीएम उदयराज सिंह। स्रोत सूचना विभाग
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने मंगलवार को जीआईएस आधारित ड्रेनेज मास्टर प्लान की तैयारियों की समीक्षा की। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई बैठक में उन्होंने रुद्रपुर, काशीपुर, सितारगंज, खटीमा में जलनिकासी के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि शहरों में बढ़ती आबादी, शहरीकरण और भविष्य को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार की जाए। उन्होंने जीआईएस आधारित डीपीआर तैयार कराने के लिए एडीएम प्रशासन एवं नजूल जयभारत सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जीआईएस आधारित मास्टर प्लान एवं डीपीआर शुद्ध और सटीक हो। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क कर जलभराव संबंधी जानकारियां और सुझाव लिए जाएं। उन्होंने बारिश, शहरों के जलागम क्षेत्र, तेजी से हो रही विस्तारीकरण आदि विषयों पर भी गहनता से अध्ययन करने के निर्देश दिए। मास्टर प्लान तैयार कर रही वीकेएस इन्फ्राटेक मैनेजमेंट लिमिटेड के कंसल्टेंट डॉ. डीके सिंह ने बताया कि सिटी प्रोफाइलिंग, शहरी डाटाबेस निर्माण के लिए महत्वपूर्ण डाटा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में 55.22 वर्ग किमी, काशीपुर 39.62, खटीमा में 16, सितारगंज में चार वर्ग किमी क्षेत्र को नियोजित क्षेत्र में शामिल किया गया है। जीआईएस आधारित ड्रेनेज मास्टर प्लान 14 मार्च 2024 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। वहां सिंचाई विभाग के एसई सिंचाई पीके दीक्षित, ईई पीसी पांडे, अजय कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास योजनाओं का आम आदमी को मिले शत प्रतिशत लाभ

गदरपुर। आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय विकास की रणनीति बनाने के लिए एकदिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को विकासखंड सभागार में हुए शिविर में जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एमएस जंगपांगी ने बताया कि जहां बैंक की पहुंच नहीं है, वहां पर ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण जनता को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर का संचालन अमित मेहरा ने किया। वहां बीडीओ शेखर जोशी, बीईओ भास्करानंद पांडे, सीडीपीओ बीना भंडारी, डॉ रवि शंकर झा, अमरजीत बजाज, आशीष भटनागर, कपिल कुमार, देवव्रत राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed