फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Medical store sealed

मेडिकल स्टोर सील और मालिक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Medical store sealed
ग्राम पतरामपुर में मेडिकल और किराना स्टोर पर छापा मारकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नशे के 102 कैप्सूल और प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। दुकान को सील करने के बाद पुलिस ने दुकान स्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य मेडिकल स्टोर स्वामी टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पतरामपुर में ईदगाह रोड निवासी वीरेंद्र कुमार की बालाजी मेडिकल एवं किराना की दुकान है। कुछ समय पूर्व वीरेंद्र ने ग्राम मनोरथपुर के कुलवंत सिंह को कुछ दवाएं बेची थी जिससे कुलवंत का स्वास्थ्य खराब हो गया। ग्रामीणों ने वीरेंद्र पर नशे की दवा बेचने का आरोप लगाकर सोमवार को उसकी दुकान के आगे हंगामा काटा। वीरेंद्र ने भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरुचरन सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पतरामपुर चौकी प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट ने लोगों को समझाने के बाद चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके शर्मा को मौके पर बुला लिया। लोगों का आरोप था कि बालाजी मेडिकल स्टोर और चक्रवर्ती मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। पूर्व में कार्रवाई होने के बाद भी उक्त दोनों लोगों ने नशीली दवाओं का कारोबार बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक द्वारा जांच करने के बाद बालाजी मेडिकल स्टोर से 102 नशे के कैप्सूल और प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर को सील करने के बाद दुकान स्वामी वीरेंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया है। औषधि निरीक्षक रुद्रपुर सुधीर कुमार को भी मामले की जानकारी दी गई है।

चक्रवर्ती मेडिकल स्टोर का स्वामी चमन चक्रवर्ती दुकान बंद कर भाग गया था। उसकी दुकान में भी नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायत लोगों ने की है जिसके आधार पर उसकी दुकान को भी सील किया गया है। एसआई दिवान सिंह ने बताया कि वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed