{"_id":"6ab6d37c3b263898c4021d0e","slug":"medical-store-sealed-after-banned-drugs-found-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-149354-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील
Sat, 26 Sep 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी। दुकानदार के बिल नहीं दिखाने पर दुकान को सील कर दिया है। मेडिकल स्टोर संचालक को बिल प्रस्तुत करने के बाद ही कारोबार करने की अनुमति दी जाएगी।
आईजी कुमाऊं रेंज के निर्देश पर औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने शुक्रवार को कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के पास एक मेडिकल स्टोर का पुलिस और विभागीय टीम के साथ निरीक्षण किया। जांच में मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही थी। टीम ने जब मेडिकल स्टोर संचालक से दवाओं से संबंधित बिल दिखाने को मांगें तो वह आनाकानी करने लगा। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए स्टोर को सील कर दिया। नीरज कुमार ने बताया मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ आईजी कुमाऊं रेंज को शिकायत मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया संचालक से प्रतिबंधित दवाओं के बिल दिखाने को कहा गया है। जब तक बिल विभाग में प्रस्तुत नहीं होते कारोबार नहीं करने की चेतावनी दी गई है। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर शुभम कोटनालाला, निधि शर्मा और कुंडेश्वरी पुलिस चौकी की टीम मौजूद रही। संवाद