{"_id":"63110160908875271677df8d","slug":"martyred-agitators-are-the-heritage-of-uttarakhand-dhami-khatima-news-hld474325860","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की धरोहर हैं शहीद आंदोलनकारी : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की धरोहर हैं शहीद आंदोलनकारी : धामी
विज्ञापन
खटीमा में शहीद स्मारक पर श्रद्घांजलि सभा में रोती शहीद परमजीत सिंह की माता सरन कौर को सांत्वना दे
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य निर्माण के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारी राज्य की धरोहर हैं। आंदोलनकारियों के संघर्ष व शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्परत और शहीदों के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के सहयोगी बनकर राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शहीदों के परिवारों का दुख हम सभी का दुख है। शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर चहुंमुखी विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
बृहस्पतिवार को खटीमा गोलीकांड में शहीद सात आंदोलनकारियों की 28वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन में शहीद आंदोलनकारियों ने अपनी जवानी और जिंदगानी न्योछावर कर दी। शहीदों ने इस राज्य के लिए मां की ममता, बहन की राखी व परिवार का सुख-दुख छोड़ हंसते-हंसते प्राण दे दिए।
उन्होंने खटीमा की धरती को उत्तराखंड राज्य की जननी बताया। कहा कि शहीदों का स्मरण करना हम सभी के लिए अत्यधिक गर्व के क्षण हैं। आने वाली पीढ़ी हमारे शहीदों के संघर्ष को न भूले, इसके लिए शहीदों से जुड़े कार्यक्रम हर वर्ष मनाएं जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 60 हजार से ज्यादा कार्यक्रम हुए हैं। इसके अंतर्गत ज्ञात और गुमनाम शहीदों का स्मरण किया गया। पीएम के नेतृत्व में सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी पर तेज गति के साथ कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण हमारी सरकार का मूल मंत्र है। बताया कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए 1064 टोल फ्री नंबर की शुरुआत की है। सचिवालय में सोमवार को नो मीटिंग डे रखा गया है ताकि शासन के अधिकारी लोगों से मिलने के लिए उपलब्ध रहें। जिला स्तरीय अधिकारियों को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को हल करने आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा में सीएसडी कैंटीन और रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य गतिमान है।
सीएम ने कहा कि खटीमा की सड़कों पर डामरीकरण, खटीमा बाईपास का निर्माण, शारदा घाट, स्नान घाट, क्रोकोडाइल पार्क जैसे तमाम कार्य किए गए हैं एवं कई अन्य योजनाएं चल रही हैं। आगे भी खटीमा का विकास किया जाएगा। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शासन-प्रशासन, मंत्रिमंडल एवं संगठन जनता सभी शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं। जिन शहीदों के बल पर राज्य का निर्माण हुआ है उन शहीदों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, विधायक शिव अरोड़ा, उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन दान सिंह रावत, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कमल जिंदल, वरुण अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, अमित पांडे, हरीश जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, भगवान जोशी, रमेश जोशी रामू, आरसी रस्तोगी, मोहनी पोखरिया, शांति ज्याला, नवीन कन्याल, किशन चंद, शिवशंकर भाटिया, किशोरी देवी, भागीरथी खोलिया, विमला मुंडेला, जगदीश पांडे, गौरव सोनकर, महेंद्र ठाकुर, तरुण ठाकुर, सतीशंभट्ट, अजय मौर्या आदि मौजूद रहे।
पुराने शहीद स्थल पर रैन बसेरा बनाने की मांग
खटीमा। विभिन्न मांगों के लिए लोगों ने सीएम धामी को ज्ञापन भी सौंपे। भाजपा कार्यकर्ता एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर पुराने शहीद स्थल को रैन बसेरा बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेलाघाट रोड पर संजय रेलवे पार्क में उत्तराखंड आंदोलनकारियों की याद में शहीद स्थल का निर्माण कराया गया था। पुरानी तहसील के प्रांगण में नए शहीद स्थल का निर्माण होने के बाद पुराने शहीद स्थल की नगर पालिका की ओर से देखरेख नहीं की जा रही है। इससे वह स्थान अराजक तत्वों एवं नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। वाधवा ने सीएम धामी से पुराने शहीद स्थल में रैन बसेरे का निर्माण कराने की मांग की।
इधर शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने सीएम धामी को ज्ञापन सौंपकर राज्य में सरकारी नौकरियों में हो रहे भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। युवाओं ने कहा कि सरकारी नौकरियों में व्याप्त भ्रष्टाचार से वे हताश हैं और भविष्य को लेकर चिंतित है। वहां नैनसी राणा, पूजा राणा, कविता गोस्वमी, हर्षिता राणा, योगेश सिंह, संजय कुमार, दीपक सिंह आदि थे। चकरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश जोशी ने चकरपुर बाजार में सुलभ शौचालय निर्माण की मांग को लेकर सांसद एवं रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा। संवाद

खटीमा में शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते सीएम धामी। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा में शहीदो को सलामी देते सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व अन- फोटो : KHATIMA

खटीमा में शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्घांजलि देते केंद्रीय - फोटो : KHATIMA

खटीमा में शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्घांजलि देते मुख्यमंत?- फोटो : KHATIMA