{"_id":"684dbb94036dd69f2f05f30a","slug":"market-remained-closed-in-mourning-of-social-workers-wife-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125969-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: समाजसेवी की पत्नी के शोक में बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: समाजसेवी की पत्नी के शोक में बंद रहा बाजार
Sat, 14 Jun 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी रवि विश्वास की पत्नी और वार्ड आठ के सभासद सत्यजीत विश्वास की माता गीता विश्वास (65) का शनिवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन पर मुख्य चौराहा, सुभाष चौक का मार्केट दोपहर तीन बजे तक बंद रहा। शाम को स्थानीय मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधायक अरविंद पांडेय, नपं अध्यक्ष मनजीत कौर, गुंजन सुखीजा, काबल सिंह, हिमांशु सरकार, अनादि मंडल, नित्यानंद मंडल, विश्वजीत मंडल आदि ने उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन