फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Market opened, people done shopping.

दो दिन बाद खुला बाजार, 15 करोड़ 50 लाख का कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Market opened,  people done shopping.
दो दिन बाद बाजार खुलने से जिले के बाजारों में रौनक लौट आई है। रुद्रपुर में सोमवार को कपड़ा, रेडीमेड, जूते, बर्तन, ज्वैलरी, लोहा, पेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स का कुल 15 करोड़ 50 लाख का कारोबार हुआ। वहीं, काशीपुर में करीब दस करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी को देखते हुए रुद्रपुर में लोगों ने कूलर, पंखे, फ्रिज आदि की जमकर खरीदारी की। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स करोबार के तीन करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। ग्राहकों ने शाम पांच बजे तक खूब खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी राजीव खुराना ने बताया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए ग्राहक कूलर, पंखे, कूलर की खरीदारी कर रहे हैं लेकिन अभी कारोबार पटरी पर नहीं आया है। दुकानों में बिक्री पहले की अपेक्षा कम है। कारोबार पटरी पर लाने के लिए सरकार को बाजार खोलने में और रियायत देनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि दो दिन बाद बाजार खुलने से व्यापारियों की अच्छी खासी बिक्री हुई है। सरकार की ओर से रियायत मिलने के बाद शुरूआत में छह करोड़, फिर 10 करोड़ तो अब सोमवार को 15 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। बताया कि अगर ऐसे ही सरकार से रियायत मिलती रही तो व्यापारियों का कारोबार धीरे-धीरे पटरी में आ जाएगा। इधर, काशीपुर में सोमवार को पूरे दिन बाजार खुलने से बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के अनुसार सुबह से शाम तक बाजार में सभी तरह की दुकानें खुलने पर करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। व्यापारियों की मांग है कि कोविड संक्रमण की दर कम हुई है जिसे देखते हुए अब बाजार लगातार खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक ने बताया कि सोमवार को बाजार में बड़ी और छोटी दुकानों को मिलाकर करीब 1000 दुकानें खुलीं। इधर, कोविड कर्फ्यू को लेकर जारी नई एसओपी के बाद चंडोक का कहना है कि अब कोविड संक्रमण का खतरा कम हो गया है। जिसे देखते हुए व्यापारियों को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए। इससे शाम के समय बाजार में भीड़ भी कम होगी जिससे सामाजिक दूूरी का पालन भी किया जा सकेगा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी का कहना है व्यापारियों की मांग पर अब शासन को लगातार बाजार खोलने की अनुमति देेनी चाहिए। ऐसा संभव न होने पर बाजार खोलने का समय और बढ़ाना चाहिए। शराब कारोबारियों की मानें तो बाजार खुलने के बाद भी उम्मीद के अनुसार बिक्री नहीं हो सकी। इसके पीछे का कारण दुकानों में स्टॉक कम होना और दुकान खुलने का समय कम दिया जाना है। शासन को शाम के समय दुकानें खोलने के लिए बढ़ाना चाहिए।
रुद्रपुर में अलग-अलग कारोबार के आंकड़े
कपड़ा- 1.50 करोड़
रेडीमेड- 2.5 करोड़
इलेक्ट्रोनिक- 03 करोड़
जूते- 25 लाख
बर्तन- 25 लाख
ज्वेलरी- 2.50 करोड़
जनरल स्टोर- 2.50 करोड़
रेन कोट- एक करोड़
लोहा- 03 करोड़
पेंट- 02 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed