फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man took two girls on a bike at gunpoint in kashipur

CRIME: तमंचा निकाला...फिर जबरदस्ती दो लड़कियों को बाइक पर बैठा ले गया युवक, CCTV में कैद घटना; जांच में पुलिस

Fri, 12 Jul 2024 09:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jul 2024 09:36 PM IST
सार

काशीपुर के मानपुर रोड स्थित स्टेडियम के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक दो युवतियों को तमंचा दिखाकर बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
man took two girls on a bike at gunpoint in kashipur
तमंचे के बल पर दो युवतियों को बाइक पर बैठा ले गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर के मानपुर रोड स्थित स्टेडियम के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक दो युवतियों को तमंचा दिखाकर बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बाइक सवार एक युवक पैदल जा रही दो युवती को रोकता है और एक युवती को बाइक पर बैठाकर कमर में लगा तमंचा निकालकर उसे थप्पड़ मारता है। साथ ही दूसरी युवती से बैठने का इशारा करता नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों युवती बाइक पर बैठ जाती हैं और युवक उन्हें लेकर चला जाता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  हथेली पर जान: नदी को पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, आठ जुलाई को बह गया था झूलापुल; सड़क मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला समाजसेवी के घर के नजदीक का बताया जा रहा है। उन्होंने ही पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। उधर, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि वीडियो देखकर पता चलता है कि तीनों एक-दूसरे को जानते हैं। फिर भी पुलिस घटनास्थल और आरोपी के जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस संबंध में अन्य थाना पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस भी आरोपी युवक की तलाश में जुट गई हैं। युवती कहां की रहने वाली हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

वायरल वीडियों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
- अभय प्रताप सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed