फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man told to SHO, sir i am alive

कोतवाली पहुंचकर साधु बोला, साहब! ‘मरा नहीं मैं तो जिंदा हूं’ 

Sun, 03 Feb 2019 12:22 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
man told to SHO, sir i am alive
बाबा उमाशंकर जो जिंदा हैं। - फोटो : amar ujala

पिपलिया गांव में बृहस्पतिवार रात को झोपड़ी में आग लगने से जलकर मरे व्यक्ति के शव का साधु उमाशंकर के रूप में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया था, वह साधु का शव नहीं होकर किसी और का था। शुक्रवार को अखबारों में अपनी मौत की खबर पढ़कर कोतवाली पहुंचे साधु उमाशंकर ने बताया कि वह तो दो-तीन महीने से इस गांव में रह ही नहीं रहे थे। पुलिस के सामने अब चुनौती इस बात की है कि यदि साधु झोपड़ी में नहीं थे तो आग में जलकर मौत आखिर किसकी हुई। 

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार रात को पिपलिया गांव के पास एक कॉलोनी में मंदिर के पास बनी एक झोपड़ी में लगी आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो झोपड़ी के अंदर से एक शव जली अवस्था में बरामद हुआ था। पूछताछ में वहां के लोगों ने झोपड़ी में उमाशंकर (60) नामक साधु के रहने की बात बताई। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम उमाशंकर के नाम से ही करवा दिया। शुक्रवार देर शाम उक्त शव को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने बाबा का शव समझकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। 
विज्ञापन


इधर, शनिवार सुबह अखबार में अपनी मौत की खबर पढ़कर साधु उमाशंकर कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने कोतवाल को बताया कि साहब! मैं साधु उमाशंकर हूं और मैं मरा नहीं जिंदा हूं। साधु उमाशंकर ने पत्रकारों को बताया कि वह दो-तीन माह से यहां रह ही नहीं रह रहे थे। वह तो अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए यूपी के बलिया गए हुए थे और इसके बाद कुंभ जाने के लिए रुपये का इंतजाम करने के लिए गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) में भिक्षा मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु को जिंदा देखकर पुलिस कर्मियों के भी होश फाख्ता हो गए। जिस इनसान को मरा हुआ समझकर पोस्टमार्टम तक करा दिया और अंतिम संस्कार तक हो चुका है, यदि वह जिंदा है तो झोपड़ी में जिस व्यक्ति का जला हुआ शव मिला वह कौन था। एक सवाल यह भी है कि कहीं ऐसा तो नहीं किसी को मारकर झोपड़ी में फेंककर आग लगा दी हो, अब इन सवालों का पुलिस को जवाब ढूंढना है। 


कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि हर बिंदु को को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। आसपास के थानों में पता किया जा रहा है कि हाल के दिनों में यदि कोई गुमशुदगी हुई होगी तो डीएनए मैच कराया जाएगा। हालांकि कोतवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से यह साफ किया कि झोपड़ी में जलकर मरे व्यक्ति की मौत जलने से ही हुई है।


ऐसा को साक्ष्य सामने नहीं आया है कि किसी को मारकर उसे झोपड़ी में फेंककर जलाया गया हो। इधर, कलकत्ता फार्म चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पुलिस ने जो भी कार्रवाई की है, वह ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उनकी तहरीर पर ही की है, इसीलिए पोस्टमार्टम के बाद शव भी ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया था और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed