फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Hangs Self In Bazpur

Udham Singh Nagar News: पंखे से लटका मिला युवक

Sat, 12 Aug 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Man Hangs Self In Bazpur
बाजपुर। एक युवक अपने घर पर पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार रात गांव बरहैनी बुक्सार निवासी चरण सिंह (22) प्रथम तल पर अपने कमरे में रोजाना की तरह सोने के लिए गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक उसके नहीं उठने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखा तो चरण सिंह दुपट्टे से फंदा लगा पंखे में लटका था। दरवाजा तोड़कर चरण सिंह को मृत अवस्था में फंदे से उतारा। सूचना पर बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कमरे में एक दीवार पर चिपका सुसाइड नोट मिला है। जो पिता को संबोधित है। उसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतक के पिता खेम सिंह होमगार्ड हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह ड्यूटी पर गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed