फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Arrested hoisting Britain flag

Udham Singh Nagar News: बरी में घर पर ब्रिटेन का झंडा लगाया, केस दर्ज

Sun, 01 Oct 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Man Arrested hoisting Britain flag
किच्छा। सितारगंज रोड पर हाईवे के निकट ग्राम बरी में एक व्यक्ति को अपने घर की छत पर ब्रिटेन का झंडा लगाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने मौके पर जाकर झंडा उतरवाकर वीडियोग्राफी करवाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलभट्टा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर ने बताया कि ग्राम बरी में एक व्यक्ति ने अपने घर की छत पर ब्रिटेन का झंडा लगाया हुआ है। जिस पर आसपास के लोगों ने आपत्ति जताई। सूचना पर पुलिस ग्राम बरी पहुंची और मकान मालिक परमजीत सिंह को हिरासत में लेकर आईपीसी की धारा 153ए, 268 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed