फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Low Quality Road in Rudrapur

दो महीने पहले बनी सड़क 15 दिन में ही उखड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Low Quality Road in Rudrapur
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की सड़कों का बुरा हाल है। फौजी मटकोटा गांव में दो माह पहले बनीं सड़क 15 दिनों में ही उखड़ने लगी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी भूरारानी-मटकोटा रोड के निर्माण कार्य और सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा फौजी मटकोटा से धर्मपुर की ओर जाने वाली कई सड़कें तो कई माह से निर्माणाधीन हैं। इस कारण गांव में आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। सड़क पर पत्थरों का ढेर पड़े होने से कई ग्रामीण रपट भी चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार सड़क की गुणवत्ता खराब होने की सूचना दी जा चुकी है लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

फौजी मटकोटा गांव में मार्च में ही सड़क का काम पूरा होना था लेकिन अभी तक कई सड़कों के निर्माण अधूरे हैं। जो सड़कें बनी हुई हैं उनमें पांच लेयर डालनी थी लेकिन एक लेयर में ही सड़क बना दी गईं हैं। इस वजह से सड़कें 15 दिन भी नहीं चल सकीं। अब सड़क पर पैच वर्क किया जा रहा है। - देवेंद्र सिंह बामल।
विज्ञापन

हमारे गांव में काम चलाऊ सड़कें बना दी गई हैं। गुणवत्ता खराब होने की वजह से नई सड़कें कुछ दिनों बाद ही उखड़ जा रही हैं। सड़क बनाने में खानापूरी की गई है। खस्ताहाल सड़कों के कारण कई लोग रपटकर चोटिल हो जा रहे हैं। - श्याम सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सड़कों का तो निर्माण हुआ लेकिन कभी भी उच्च गुणवत्ता की सड़कें नहीं बनाई गईं। कई सड़कें तो ऐसी हैं जिनमें सिर्फ पत्थर डाल दिए गए हैं। फौजी मटकोटा गांव में खराब सड़कें बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। - कुंवर पाल सिंह।
फौजी मटकोटा गांव में जो सड़कें बनाई गई हैं, उनमें अभी से दरारें पड़ने लगी हैं। कई स्थानों पर सड़कें टूट रही हैं। खराब गुणवत्ता के कारण बारिश में सड़कों में गड्ढे बन गए हैं। मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। - भूषण सिंह सिरोही।

फौजी मटकोटा गांव में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़कें उखड़ने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही सड़क के निर्माण की जांच के लिए डीएम से शिकायत की गई थी, जिसकी जांच चल रही है। सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - राजकुमार ठुकराल, रुद्रपुर विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed