फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Loan wiil be provided without interest

जिले के 23 हजार किसानों को मिलेगा ब्याज रहित ऋण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Loan wiil be provided without interest
सितारगंज में सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम के लिए पुराने तहसील परिसर का निरीक्षण करते एआर हरीश खंडू? - फोटो : SITARGANJ
दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत जिले में करीब 23 सौ किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण मिलेगा। शनिवार को जिले की सभी नौ विधानसभाओं में विधायक किसानों को ऋण वितरित करेंगे।
विज्ञापन

सरकार ने इस योजना के तहत किसानों को तीन लाख रुपये तक का कृषि ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर प्राप्त करने की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुद्रपुर में 21 नवंबर 2020 को इस योजना का शुभारंभ किया था। जिला सहायक निबंधक हरीश खंडूड़ी ने बताया कि ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून में करेंगे। वर्चुअल माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

रुद्रपुर में खंड विकास कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित होगा जबकि किच्छा में तहसील, सितारगंज में मंडी समिति, नामकमत्ता में डिग्री कॉलेज और खटीमा में आईटीआई परिसर में किसानों को ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा। वहीं, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर और गदरपुर विधानसभाओं में खंड विकास कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां पर क्षेत्रीय विधायक किसानों को ऋण वितरित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सितारगंज में ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक (डीसीबी) के चेयरमैन योगेंद्र रावत और जीएम राम अवध के साथ पुरानी तहसील परिसर का निरीक्षण के दौरान जिला सहायक निबंधक हरीश खंडूड़ी ने बताया कि सितारगंज में 377 और खटीमा में 200 किसानों को ऋण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed