{"_id":"584311a04f1c1b0e1ede92ca","slug":"little-scholars-annual-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
लिटिल स्कॉलर्स का वार्षिक समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। लिटिल स्कॉलर्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार को जैतपुर रोड स्थित स्कूल परिसर में वार्षिकोत्सव का शुुभारंभ मेयर उषा चौधरी ने किया। उन्होंने जीवन में हर रस के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन
इसमें विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, हनुमान चालीसा, वीर रस पर आधारित रानी लक्ष्मीबाई, हास्य रस पर आधारित महाभारत आदि रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान स्कूल की प्रबंधिका रितु भल्ला, प्रधानाचार्य एसके सिंह, एसएन भल्ला, पंकज भल्ला, अमित नौटियाल, सुशीला पाल, संदीप सहगल, मनोज जोशी, मुकेश मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह आदि थे।
विज्ञापन