{"_id":"687fe4ee6a2c9cee4d02a58f","slug":"leopard-seen-in-nausar-chased-away-by-bursting-crackers-kashipur-news-c-236-1-ktm1001-110602-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नौसर में दिखा तेंदुआ पटाखे फोड़कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नौसर में दिखा तेंदुआ पटाखे फोड़कर भगाया
Wed, 23 Jul 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
मझोला। नौसर गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि नौसर गांव में सोमवार रात नाथूलाल के घर के पीछे तेंदुए को बैठा हुआ देखा। बताया कि उन्होंने शोर मचाकर और पटाखे फोड़कर तेंदुए को भगाया।
कुछ देर बाद करीब 200 मीटर दूर संजीता के घर के पास फिर तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। वन दरोगा धन सिंह अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके का निरीक्षण करने के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।