फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard in Nausar village

तेंदुए ने नौसर गांव में नील गाय के बच्चे को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Leopard in Nausar village
टीमा के चंदेली में मृतक महिला के पुत्र रणवीर सिंह को चेक सौंपते नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह र? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। चंदेली गांव में तेेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं चंदेली से लगे नौसर में भी तेंदुए ने नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चंदेली में दूसरा पिंजरा भी लगा दिया है।
विज्ञापन

चंदेली से लगे नौसर में तेंदुए ने सोमवार की रात गन्ने के खेत में नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार एवं वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से खेतों में अकेले काम न करने की अपील की। छह फरवरी को चंदेली गांव में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने सोमवार को तेेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया। मंगलवार को वन विभाग ने चंदेली में ही दूसरा पिंजरा लगा दिया। इधर नौसर में गन्ने के खेत में तेंदुए द्वारा नील गाय के बच्चे को निवाला बनाने की सूचना पर तहसीलदार यूसुफ अली एवं वन दरोगा धन सिंह अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। टीम को नील गाय के कुछ अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह चार बजे नौसर गांव में निर्मला कान्वेंट स्कूल के पीछे आबादी क्षेत्र में तेेंदुआ नील गाय के बच्चे पर हमला कर उसे गन्ने के खेत में ले गया। तहसीलदार अली ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए नौसर में भी पिंजरा लगाने के लिए निर्देश दिए।
इधर रेंजर आरएस मनराल ने ग्रामीणों से सचेत रहने एवं शाम व रात को अकेले बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगा दिए गए हैं और वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर नजर रखे हुए है।
तेंदुए के हमले में मृत महिला के परिजनों को सौंपा एक लाख रुपये का चेक
खटीमा। चंदेली में तेंदुए के हमले में महिला की मौत पर वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया। नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने चेक मृतक के परिजनों को सौंपा।
छह फरवरी को चंदेली गांव में रजविंदर कौर पत्नी परमजीत सिंह निवासी चंदेली अपनी बेटी के साथ शाम को टहलने गई थी। इसी बीच लगभग छह बजे तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को वन विभाग की टीम चंदेली गांव में मृतक महिला के आवास पर पहुंची।

यहां नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मृतक महिला के पुत्र रणवीर सिंह को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। वहां तहसीलदार यूसुफ अली, वन दरोगा धन सिंह अधिकारी, भुवन जोशी, रोशन सिंह, राजीव सिंह राणा, दलेर सिंह, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, हरेंद्र सिंह आदि थेे।

खटीमा के चंदेली में पिंजरा लगाते वन विभाग की टीम।

खटीमा के चंदेली में पिंजरा लगाते वन विभाग की टीम।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के नौसर में गन्ने के खेतों को निरीक्षण करते तहसीलदार यूसुफ अली एवं वन विभाग टीम।

खटीमा के नौसर में गन्ने के खेतों को निरीक्षण करते तहसीलदार यूसुफ अली एवं वन विभाग टीम।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed