फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard attacked a farmer going to the field in sitarganj

Uttarakhand: झाड़ियों के पीछे घात लगाए बैठा था आदमखोर, किसान को आते देख मारा झपटा, आगे जो हुआ देख सभी हैरान

Tue, 02 Jan 2024 08:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jan 2024 08:25 PM IST
सार

सितारगंज में खेत में जा रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान और उसके परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। वनकर्मियों ने घायल किसान को सितारगंज उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

विज्ञापन
Leopard attacked a farmer going to the field in sitarganj
leopard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत में जा रहे किसान पर झाड़ियाें में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान और उसके परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। वनकर्मियों ने घायल किसान को सितारगंज उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद किसान की हालत सामान्य है।

विज्ञापन


मंगलवार को नानकमत्ता के ग्राम बिचई निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू अपने खेत में गेहूं की फसल देखने जा रहे थे। ग्राम वेल खेड़ा मार्ग पर झाड़ियाें में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। किसान का चीख पुकार सुनकर परिजन भी शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। शोर सुनकर तेंदुआ झाड़ियों से होता हुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: अब उत्तराखंड के लोग चखेंगे 'आंचल' के शहद की मिठास, जानें कहां से होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए का पंजा लगने से घायल हुए जसवंत को रनसाली वन रेंज के कर्मी सितारगंज उप जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्साधिकारी डॉ अभिलाषा पांडे ने किसान का उपचार किया। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद किसान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed