फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aanchal will now mix the sweetness of honey with milk in uttarakhand

Uttarakhand: अब उत्तराखंड के लोग चखेंगे 'आंचल' के शहद की मिठास, जानें कहां से होगी शुरुआत

Tue, 02 Jan 2024 04:45 PM IST
हीरा मेहरा रजनी मेहता, संवाद
रजनी मेहता, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jan 2024 04:45 PM IST
सार

उत्तराखंड में अब आंचल दुग्ध उत्पादकों की आय के साधन बढ़ाने और दूसरे किसानों को भी शहद उत्पादन से जोड़ने के लिए डेयरी विकास की ओर से हनी-बी एफ पीओ को शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
Aanchal will now mix the sweetness of honey with milk in uttarakhand
शहद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अब आंचल का शहद भी लोगों को मिल्क पार्लरों में मिल सकेगा। दुग्ध उत्पादकों की आय के साधन बढ़ाने और दूसरे किसानों को भी शहद उत्पादन से जोड़ने के लिए डेयरी विकास की ओर से हनी-बी एफ पीओ को शुरू किया गया है। इसके तहत किसान दूध के साथ आंचल के लिए शहद का भी उत्पादन कर सकेंगे। समितियों से जुड़े किसानों के अलावा दूसरे किसानों को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है। हरिद्वार जिले से इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन


डेयरी विकास विभाग किसानों को मौनबक्सों का वितरण करेगा। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओर से उत्तराखंड कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन और फार्मर प्रोडक्शन ऑर्गनाईजेशन की हनी-बी योजना के लिए 11 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। दूसरे चरण में खेती बागवानी से जुड़े किसानों को भी समितियों में जोड़ा जाना है। 
विज्ञापन


एनडीडीबी की योजना के तहत सबसे पहले हरिद्वार जिले के दुग्ध उत्पादकों को इससे जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा दूसरे किसानों को भी दूसरे चरण में जोड़े जाने की प्रकिया होगी। इन उत्पादकों की ओर से उत्पादित शहद को मिल्क पार्लरों और बूथ में बेचा जाएगा। - जयदीप अरोरा, संयुक्त निदेशक, डेयरी विकास विभाग उत्तराखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- 
Uttarakhand Strike: ‘बेबस’ दिखे जश्न मनाने आए पर्यटक, टैक्सी चालकों ने की मनमानी, दिल्ली का लिया 3000 किराया


बाल मिठाई तक बाजार में उतार चुका है आंचल
डेयरी विकास विभाग की ओर से दूध से लेकर लड्डू और मिठाई बेची जा रही है। आंचल की छांछ, घी और टेट्रापैक मिल्क भी मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed