{"_id":"5f4d4cfa8ebc3e3d1f2a7c55","slug":"lekhpal-protest-bazpur-news-hld3953155157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर/बाजपुर। नायब तहसीलदार पर लेखपालों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा कर लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया और नायब तहसीलदार को जिले से बाहर भेजने की मांग की।
उत्तराखंड लेखपाल संघ के जिला महामंत्री गौरव कुमार ने डीएम को ज्ञापन भेजकर नायब तहसीलदार की ओर से लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने से लेखपाल संघ में आक्रोश है। सोमवार को गौरव कुमार के नेतृत्व में सभी लेखपाल तहसील के सभागार में एकत्र हुए और काली पट्टी बांधकर नायब तहसीलदार का विरोध किया। लेखपालों ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार की ओर से लेखपालों को गलत रिपोर्ट तैयार करने के लिए धमकाया जा रहा है और रिपोर्ट तैयार न करने पर जनता को लेखपालों के खिलाफ भड़काने का भी कार्य किया जा रहा है। बाजपुर में नायब तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लेखपालों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां पटवारी एसोसिएशन के जिला महामंत्री गौरव कुमार, नरेंद्र कुमार, मोहम्मद इसराइल, इंदु भट्ट, विक्रम सिंह, प्रकाश रावत ,आशीष चौहान , राजेश कुमार, हेमा काला आदि थे।