फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Legislative Assembly session will be held in Dehradun on the request of MLAs: Kaushik

विधायकों के अनुरोध पर देहरादून में होगा विधान सभा सत्र: कौशिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Legislative Assembly session will be held in Dehradun on the request of MLAs: Kaushik
काशीपुर में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/बाजपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार ने ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र गैरसैंण में आयोजित करना तय किया था, लेकिन सभी विधायकों ने देहरादून में विधानसभा सत्र का आयोजन न करने की बात कही। इसके चलते सत्र का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने जाते समय बाजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। कौशिक ने कहा कि पीएम मोदी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित एक पखवाड़ा आठ साल के कार्यकाल को लेकर प्रदेश में मनाया जा रहा है। इसमें 75 घंटे जनता से जनसंपर्क कर भारत सरकार की योजनाओं को बताया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि इसमें भारत सरकार के दो मंत्री अजय भट्ट, डॉ. जितेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा, जो कोविड काल से शुरू होकर आज तक जारी है। आवास योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 3.50 करोड़ से ज्यादा मकान उपलब्ध कराए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 11.50 लाख शौचालय बनाए गए हैं। आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में सभी लोगों के लिए इलाज फ्री किया गया है। यहां पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, मोहन बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, मनवीर चौहान, डॉ. गिरीश तिवारी, रजत सिद्धू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बाजपुर के गांव बरहैनी के बुक्साड़ में आयोजित बुक्सा जनजाति संवाद सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा 30 मई से 14 जून तक सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े मना रही है। इसी के तहत कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता योगदान दे रहे। कहा कि आजादी से आज तक इन 60 सालों में बुक्सा जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लिए योजनाएं नहीं बनीं। केंद्र में मोदी सरकार आने से जनजाति समेत हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इससे पहले जनजाति संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ राजा जगत देव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान बुक्सा जनजाति समाज की ओर से राजा जगत देव का चित्र और महिलाओं ने हाथ की बनाई डलिया देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को सम्मानित किया। इस दौरान किशन सिंह, मान सिंह, राजेंद्र सिंह, इंदर सिंह, सुमलो देवी, गोमती देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, संचालन मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने किया। मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, उत्तराखंड महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता शर्मा, भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, विवेक सक्सेना, खीम सिंह दानू, कुंवरपाल, उमा जोशी, बिट्टू चौहान, तेज सिंह, नरेश, कमलेश, सीमा रश्मि, बबली, सुमित्रा, राधा, रामकली, मंजू, भगवती कलावती, माया, प्रेमवती, सीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed