फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lakhs worth of goods destroyed by fire in communication shop in Khatima, Khatima

खटीमा के पकड़िया में कम्युनिकेशन दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान राख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Lakhs worth of goods destroyed by fire in communication shop in Khatima, Khatima
खटीमा के लोहियाहेड में ट्रांसफार्मरों के मरम्मत कार्य का जायजा लेते विधायक धामी। - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। क्षेत्र के मेलाघाट रोड स्थित एक कम्युनिकेशन की दुकान में आग से लाखों का सामान जल गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने आग को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पकड़िया में रात करीब 9:00 बजे इंद्रजीत गुप्ता की राहुल कम्युनिकेशन की दुकान से अचानक धुआं उठता देख कर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग को आसपास के लोगों ने काबू किया। बताया गया कि आग से कम्प्यूटर फोटो स्टेट, मोबाइल सेट समेत करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी रात में व्यापारी से मिलकर  क्षति का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उधर बृहस्पतिवार की सुबह लोहियाहेड में ट्रांसफार्मरों के केबिल जलने के मामले में देर रात आपूर्ति सुचारू हुई। जेई पवन उप्रेती ने बताया कि पचौरिया, मेलाघाट, आवास विकास, नगरा तराई आदि में रात 10:00 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस मामले में भी विधायक धामी ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मरों के मरम्मत कार्य का जयजा लिया। इस दौरान एसडीओ अनुज त्रिपाठी, जेई मोहन सिंह परगाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed