{"_id":"695c19bf51d87d6f490e1f15","slug":"lakhs-of-rupees-were-defrauded-by-showing-taxable-flour-as-tax-free-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-135330-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कर योग्य आटे को टैक्स फ्री दिखाकर लाखों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कर योग्य आटे को टैक्स फ्री दिखाकर लाखों की चपत
Tue, 06 Jan 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग ने किच्छा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर एक फ्लोर मिल और उससे जुड़ी ट्रेडिंग फर्म की कर चोरी पकड़ी। यह कार्रवाई न केवल विभागीय स्तर पर बड़ी मानी जा रही है बल्कि इससे जिले के व्यापारिक हलकों में खलबली मच गई है।
राज्य कर आयुक्त के निर्देशों पर विशेष अनुसंधान इकाई (एसआईयू) ने लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी थी। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि संबंधित फ्लोर मिल कर-योग्य आटे को कर-मुक्त दिखाकर सरकार को लाखों-करोड़ों का चूना लगा रही थी।
जांच में सामने आया कि फर्म पांच किलो और 10 किलो के आटा बैग्स को दस्तावेज में 50 किलो के बड़े पैक के रूप में दर्शा रही थी। इस फर्जीवाड़े के जरिये जीएसटी की चोरी की जा रही थी। माल के परिवहन से लेकर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर तक में भारी गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन
रविवार को विशेष अनुसंधान इकाई रुद्रपुर की टीम ने किच्छा स्थित फ्लोर मिल और उसकी संबद्ध ट्रेडिंग फर्म पर स्थलीय सर्वेक्षण किया। जांच की प्रक्रिया दोपहर एक बजे शुरू होकर रात 10:30 बजे तक चली। इस दौरान कर योग्य माल, स्टॉक, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच के दबाव में आकर फर्म संचालक ने मौके पर ही 50 लाख की कर देनदारी स्वीकार करते हुए डीआरसी-03 के माध्यम से राशि जमा की।