फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kisan agitation will continue till black law is withdrawn: Priyanka

काले कानून वापस लेने तक जारी रहेगा किसान आंदोलन : प्रियंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kisan agitation will continue till black law is withdrawn: Priyanka
बिलासपुर के डिबडिबा गांव में नवरीत के अरदास कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। दिल्ली में गणतंत्र दिवस निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले युवा किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अनेक सियासी हस्तियों, किसान नेताओं के अलावा हजारों लोगों ने शिरकत की। नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के दौरान परिजन सहित कई लोग भावुक हो गए। सभी ने सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन

बिलासपुर तहसील के डिबडिबा गांव में बृहस्पतिवार को नवरीत सिंह के आवास पर अरदास, पाठ के साथ ही रागी जत्था ने कीर्तन किया। इसके बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि नवरीत के दिल में किसानों की पीड़ा थी। वह अन्य किसानों के साथ इस उम्मीद में दिल्ली गया था कि सरकार उनकी बात सुनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एक हादसे में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह ने कहा था कि जुल्म करना पाप है और जुल्म सहना उससे भी बड़ा पाप है। शहीदों को आतंकवादी कहकर बड़ा जुल्म किया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि देश के किसान और जनता का दर्द जो नेता नहीं सुन और समझ सकता है, वह किसी काम का नहीं है। यह राजनैतिक नहीं किसान और एक-एक देशवासी का आंदोलन है। नवरीत के परिवार के साथ हम सब खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने नवरीत के दादा का नाम लेते हुए कहा कि सरदार हरदीप सिंह के पोते की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जब तक काले कानून वापस नहीं लिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा। रालोद नेता और सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि तीन कानूनों से सिर्फ चंद कारपोरेट जगत को फायदा होगा। कहा कि जनता की इच्छा के अनुरूप कानून बनाए और बदले जाते हैं। किसान कानूनों को नकार रहे हैं और इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।
किसान नेता राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत ने कहा कि किसान कौम कभी तिरंगे का अपमान नहीं करती है। 26 जनवरी की घटना एक षड्यंत्र थी और इसका पर्दाफाश होना जरूरी है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वर्तमान में आजादी की दूसरी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। यह अमीर बनने की लड़ाई नहीं है। देश को बचाने की लड़ाई में पौने दो सौ किसान शहीद हो चुके हैं। आंदोलन हारे तो नवरीत के परिवार का दुख बढ़ेगा। जीतने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
नवरीत की मौत की हो न्यायिक जांच
रुद्रपुर। पंजाब के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि नवरीत सिंह की मौत की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उसकी मौत को लेकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का कोई बयान नहीं आया। यदि सरकार न्यायिक जांच के आदेश नहीं देगी तो वह हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाएंगे। सरकार किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश कर रही है।
गुरनाम सिंह ने कहा कि सवाल ये नहीं कि मौत गोली से हुई या गोला लगने से, सवाल यह है कि नवरीत शहीद हुए हैं। नवरीत को शहीद का दर्जा दिया जाए। जयंत चौधरी ने नवरीत की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इधर, उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। नवरीत ने अन्नदाताओं के हितों के लिए शहादत दी है, जिसे भुलाया नहीं जाएगा। (ब्यूरो)
प्रियंका ने परिजनों को दी सांत्वना
रुद्रपुर। प्रियंका गांधी वाड्रा ने नवरीत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ ही गुरुग्रंथ साहब के आगे मत्था टेका। उन्होंने अरदास कार्यक्रम में मौजूद नवरीत के परिजनों के साथ बैठकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं। यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। अरदास कार्यक्रम में शिरकत के बाद उन्होंने नवरीत के आवास पर जाकर उनके दादा सरदार हरदीप सिंह और पिता सरकार विक्रमजीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। (ब्यूरो)
हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
रुद्रपुर। अरदास कार्यक्रम स्थल के दूसरी तरफ लगे पंडाल में हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। अरदास कार्यक्रम में आने वालों के लिए पानी और शौचालय की व्यवस्था भी की गई थी। पूरे कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में यूपी पुलिस के जवानों के साथ ही प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
रुद्रपुर होते हुए दिल्ली रवाना हुई प्रियंका
रुद्रपुर। अरदास कार्यक्रम से निकलते समय प्रियंका ने रास्ते में खड़ी कुछ महिलाओं से मुलाकात की। प्रियंका को चेहरा दिखाने के लिए यूपी के साथ ही जिले के कांग्रेसियों में भी खूब धक्कामुक्की हुई। इसके बाद प्रियंका का काफिला रुद्रपुर की ओर से निकला और शहर के इंदिरा चौक से होते हुए बिलासपुर की तरफ चला गया। (ब्यूरो)

इन लोगों ने की शिरकत
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जतिन प्रसाद, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवासन बी, नवाबगंज गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख अनूप सिंह, पंजाब के आप विधायक अमन अरोड़ा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, रामपुर की पूर्व सांसद नूरबानो, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क, राजेंद्र पाल सिंह, संदीप चीमा, इंदरपाल सिंह, सुभाष बेहड़, विक्रमजीत सिंह, प्रीत ग्रोवर, शिल्पी अरोरा, हरभजन सिंह विर्क और अन्य लोग मौजूद थे। (ब्यूरो)

बिलासपुर के डिबडिबा में अरदास कार्यक्रम में सजा दीवान व कीर्तन करता रागी जत्था।

बिलासपुर के डिबडिबा में अरदास कार्यक्रम में सजा दीवान व कीर्तन करता रागी जत्था।- फोटो : RUDRAPUR

बिलासपुर के डिबडिबा में अरदास कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम।

बिलासपुर के डिबडिबा में अरदास कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम।- फोटो : RUDRAPUR

बिलासपुर के डिबडिबा में अरदास कार्यक्रम में पहुंचे राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत।

बिलासपुर के डिबडिबा में अरदास कार्यक्रम में पहुंचे राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत।- फोटो : RUDRAPUR

बिलासपुर के डिबडिबा में अरदास कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जयंत चौधरी।

बिलासपुर के डिबडिबा में अरदास कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जयंत चौधरी।- फोटो : RUDRAPUR

बिलासपुर के डिबडिबा में कार्यक्रम को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।

बिलासपुर के डिबडिबा में कार्यक्रम को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।- फोटो : RUDRAPUR

यूपी के बिलासपुर स्थित डिबडिबा में गुरू ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेकती प्रियंका गांधी।

यूपी के बिलासपुर स्थित डिबडिबा में गुरू ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेकती प्रियंका गांधी।- फोटो : RUDRAPUR

यूपी के बिलासपुर स्थित डिबडिबा में किसान नवरीत के परिजनों को सांत्वना देतीं प्रियंका गांधी।

यूपी के बिलासपुर स्थित डिबडिबा में किसान नवरीत के परिजनों को सांत्वना देतीं प्रियंका गांधी।- फोटो : RUDRAPUR

बिलासपुर के डिबडिबा में किसान नवरीत के चित्र पर श्रद्धांजलि देती प्रियंका गांधी।

बिलासपुर के डिबडिबा में किसान नवरीत के चित्र पर श्रद्धांजलि देती प्रियंका गांधी।- फोटो : RUDRAPUR

बिलासपुर के डिबडिबा में नवरीत की माता परमजीत कौर हुंडल को सांत्वना देतीं कांग्रेस की राष्ट्रीय ?

बिलासपुर के डिबडिबा में नवरीत की माता परमजीत कौर हुंडल को सांत्वना देतीं कांग्रेस की राष्ट्रीय ?- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed