फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kid Drowned in Canal

Udham Singh Nagar News: छतरपुर कॉलोनी में नहर में डूबकर ढाई साल के मासूम की मौत

Thu, 27 Jul 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kid Drowned in Canal
खेलते-खेलते किनारे पहुंचा था मासूम, परिजनों ने आंगनबाड़ी केंद्र संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन



रुद्रपुर। छतरपुर कॉलोनी में खेलने के दौरान एक मासूम के नदी में गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब तक परिवार को भनक लगती तब तक मासूम की डूबकर मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने नजदीक मौजूद आंगनबाड़ी केंद्र संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
बुधवार दोपहर छतरपुर कॉलोनी निवासी अमरनाथ का बेटा शिवम (2.5) घर के नजदीक खेलते-खेलते बह रही नहर के किनारे पहुंचा और पैर फिसलने के बाद नहर में जा गिरा। पीछे खड़े उसके दोस्त ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया और भागकर मासूम के परिवार को बताया। जब तक गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचते। तब तक मासूम की डूबकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि मासूम को वह 11 बजे के करीब नजदीक ही बने आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ गए थे। जहां केंद्र संचालक की ओर से लापरवाही बरती गई। इसी वजह से मासूम केंद्र से बाहर निकला और नहर किनारे पहुंच गया। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र प्रबंधन का कहना था कि मृतक का बड़ा भाई उनके केंद्र में पढ़ता है जबकि शिवम का अभी दाखिला नहीं हुआ है। इसमें केंद्र की कोई लापरवाही नहीं है। गांव वाले मासूम को नहर से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लाए। इसके बाद निजी अस्पताल भी ले गए लेकिन वह बच नहीं सका। इस दौरान परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर सिडकुल पुलिस ने पहुंच कर सभी को शांत कराया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद और उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed