{"_id":"57d5ae474f1c1b114231749b","slug":"kichha-extracted-tricolor-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"किच्छा में निकली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किच्छा में निकली तिरंगा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा न केवल एतिहासिक साबित हुई बल्कि नगर के युवाओं में देश भक्ति का जज्बा पैदा कर गई। तिरंगा यात्रा के चलते पूरा दिन नगर भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री रामलीला मंच से रविवार को तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई। यात्रा में सैकड़ों बाइक सवार अपनी बाइक में तिरंगा झंडा लगाकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारेबाजी करते हुए महाराणा प्रताप चौक, रेलवे स्टेशन, बडिंया चौराहा, गैस एजेंसी रोड, दीनदयाल चौक, बरेली रोड, आवास विकास कालोनी, अंबेडकर चौक होते हुए आदित्य चौक होते हुए शक्ति धर्मकांटे पर पहुंचे।
यात्रा में सबसे आगे राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारतीय जुनता युवा मोर्चा के कुमाऊं संयोजक विवेक दीप सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता चल रहे थे। यात्रा का नगर में जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। इसमें महिलाओं ने भी अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल की अगुवाई में बड़ी तादाद में महिलायें अपने हाथों में झंडा लेकर भारत माता की जय का उद्घोष करती चल रही थी। शक्ति धर्म कांटा सभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर किशन गोयल, सुरेश पपनेजा, ओम प्रकाश दुआ, कमलेंद सेमवाल,सचिन सक्सेना, दिव्यम पपनेजा, भूपेंद्र राय, सरन संधू, विवेक राय, अनिल अग्रवाल, सुभाष तनेजा समेत तमाम लोग थे।