फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatu Shyam Cultural Event

बाबा खाटू श्याम प्रभु का किया गुणगान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Cultural Event
बाजपुर बाबा खाटू श्याम जागरण में श्रद्धालु। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। मंडी समिति परिसर स्थित शिव दुर्गा सांई मंदिर खाटू धाम में एक शाम सांवरे के नाम जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बाहर से आए गायक कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर बाबा खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सोमवार को आयोजित भंडारे में दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रविवार को मंडी समिति परिसर स्थित खाटू धाम के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, फूलों की होली, अखंड ज्योति, छप्पन भोग, इत्र की वर्षा की गई। बरेली से पहुंचीं गायक अंजलि द्विवेदी, रामपुर के मनोज शर्मा और अमन मारबाडी ने श्याम से बढ़कर इस जीवन में उनके जैसा कोई नहीं, हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा, खाटू वाले श्याम बिहारी कलिकाल में तेरी महिमा न्यारी आदि भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। वहां पंडित अंकुर शर्मा, निरंजनदास गोयल, विकास, नरेश, प्रवेश जैन, सतीश, जयराम सिंघल, विशेष आदि थे।

बाजपुर में बाबा खाटू श्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती गायक अंजलि द्विवेदी

बाजपुर में बाबा खाटू श्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती गायक अंजलि द्विवेदी- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed